{"_id":"60c23c2c8ebc3e20266c6b4e","slug":"people-of-two-villages-clashed-over-indecency-with-women-siddharthnagar-news-gkp3976142199","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की सक्रियता से दो गांवों का विवाद होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की सक्रियता से दो गांवों का विवाद होने से टला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं से अभद्रता पर दो गांवों के लोग भिड़े
इटवा थाना क्षेत्र के कमदालालपुर गांव का मामला, सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थाना क्षेत्र के कमदालालपुर चौराहे पर मजार से लौट रहीं महिलाओं से दुर्व्यवहार पर बृहस्पतिवार शाम मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया।
क्षेत्र के कमदालालपुर निवासी कुछ मुस्लिम महिलाएं टेंपो से चौखड़ा स्थित फागू शाह के मजार से लौट रही थीं। कमदालालपुर तिराहे के पास दो बाइक से आ रहे सेमरा के कुछ लड़के टेंपो में बैठीं लड़कियों व महिलाओं से अभद्रता करने लगे। इसी दौरान कमदालालपुर निवासिनी एक युवती बेहोश हो गई। मामले की जानकारी होते ही कमदालालपुर के निवासी मौके पर पहुंचे। उधर लड़कों के बचाव में पड़ोस के गांव सेमरा के लोग भी पहुंच गए और कहासुनी मारपीट में बदल गई। जानकारी मिलते ही मौके पर सीओ रमेश चंद पांडेय की अगुवाई में पहुंची इटवा थाने की पुलिस ने लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष इटवा वेद प्रकाश श्रीवास्तव का कहना है कि झगड़े में शामिल लोगों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।