फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people chilled by thaw and westerly wind

Siddharthnagar News: गलन और पछुआ हवा से ठिठुरे लोग

Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
people chilled by thaw and westerly wind
सिद्धार्थनगर। ठंड घटने के बजाय और बढ़ रही है। शुक्रवार को ठंड से कुछ राहत दिखी तो शनिवार को एकाएक तीन डिग्री पारा लुढ़क गया और पछुआ हवा के साथ गलन ने लोगों की मुसीबत और बढ़ा दी। सुबह जहां सैर करने वालों की संख्या कम दिखी तो वहीं ठंड की वजह से लोग अलाव से चिपके नजर आए। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक आने वाले तीन दिन तक इस प्रकार की ठंड का सामना करना पड़ेगा। ऐसा मौसम का पूर्वानुमान बता रहा है।
विज्ञापन


पिछले कई दिनों से जिले में ठंड का कहर जारी है। कई दिन बाद शुक्रवार दोपहर में सूर्यदेव का दर्शन हुआ तो लगा कि अब मौसम साफ हो जाएगा। क्योंकि ठंड से काफी राहत मिली थी और अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में वृद्धि हुई थी। रात तक आसमान साफ था। लेकिन सुबह की शुरुआत पछुआ हवा और गलन से शुरू हुई जो हर किसी को हिलने पर विवश कर दिया। पूरे दिन गलन से राहत नहीं मिली। शाम होते ही हवा में फिर रफ्तार पकड़ा तो स्थिति और बिगड़ गई। शात सात बजते ही गुलजार दिखने वाली बाजार में सन्नाट नजर आने लगा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान १७.६ डिग्री और न्यूनतम १२ डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को एकाएक न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री गिरकर ९.३ डिग्री दर्ज किया गया। जबकि अधितकम चार डिग्री गिरकर १२.७ दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन दिनों तक मौसम का यही हाल रहेगी। पारा में और गिरावट होने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed