फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People are suffering from the scorching sun, humidity increases the trouble

Siddharthnagar News: तेज धूप से बेहाल हुए लोग उमस ने बढ़ाई परेशानी

Wed, 23 Jul 2025 11:25 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
People are suffering from the scorching sun, humidity increases the trouble
शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास तेज धूप में गमछा से सर को ढक कर जाता ठेले पर बैठा युवा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। कई दिनों से तेज धूप खिलने से उमस भरी गर्मी सताने लगी है। बुधवार को दिन भर तीखी धूप रही। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हवा की दिशा में बदलाव से बादल छाए, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोगों को शाम को भी राहत नहीं मिली।
बुधवार को भी मौसम तल्ख रहा, धूप के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई। सड़कों पर भीड़भाड़ दिखी, लेकिन हर कोई माथे से पसीना पोछते नजर आया। क्योंकि उमस ही ऐसी है, जिससे लोग पूरा दिन परेशान रहे। बिजली गुल होते ही लोग पसीने से तरबतर हो गए। बिजली की कटौती मनमानी ढंग से हो रही है। सावन में मौसम की ऐसी तल्खी इससे पहले नहीं देखी गई थी।
विज्ञापन

धूप के तेवर देखकर ऐसा प्रतीत ही नहीं हो रहा है कि यह सावन का महीना है। यह मौसम सेहत के लिहाज से नुकसान देह है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिन रात के तापमान में एक डिग्री की वृद्धि आई है। शाम को हवा की दिशा में बदलाव हुआ है, इससे मौसम परिवर्तित हो सकता है। बृहस्पतिवार की शाम को बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed