{"_id":"67718450df3e0930ea089f93","slug":"people-are-forced-to-run-away-from-their-homes-due-to-fear-of-companies-agents-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129859-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कंपनियों के एजेंट के खौफ से लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कंपनियों के एजेंट के खौफ से लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर
Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खेसरहा/लोटन। खेसरहा क्षेत्र के ढोलगाढ़ा ही नहीं बल्कि जिले के कई गांवों में माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट का कहर है। गलत तरीके से लोन बांटकर कर्ज बनाने के बाद वो वसूली करने के लिए कभी भोर में पहुंच जा रहे हैं तो कभी रात में दस्तक दे रहे हैं। आलम यह है कि लोग कंपनी वालों पर नजर रखते हैं। उन्हें देखते ही लोग घर छोड़कर फरार हो जाते हैं।
खेसरहा क्षेत्र के ढोलगाढ़ा की महिलाओं ने थाने में शिकायत की है तो जांच शुरू हुई है। उन्होंने आधार कार्ड का नंबर बदलकर फर्जी आईडी कार्ड के जरिए एक ही व्यक्ति को कई बार लोन देने और अधिक ब्याज वसूलने की शिकायत की है, जबकि अन्य क्षेत्रों में इसकी भनक पुलिस प्रशासन को नहीं है।
लोटन क्षेत्र की पड़ताल में पता चला कि वहां भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों के एजेंट लोगों को परेशान कर रहे हैं। इनसे कर्ज लेने के बाद कर्जदार या तो घर छोड़ कर भाग गया या तो कर्जा न दे पाने के चिंता में खुदकुशी तक की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन्होंने डर से छोड़ दिया घर : लोटन क्षेत्र की बघेली की गीता को कई कंपनियों ने लोन बांट दिया था। पड़ोसियाें के अनुसार कई कंपनियों के एजेंट ने उनका जीना हराम कर दिया था तो पति-पत्नि दोनों घर में ताला मारकर कहीं चले गए हैं। इसी गांव की सुशीला ने भी माइक्रो फाइनेंस कंपनियों से लोन लिया।
जब एजेंट ने परेशान किया तो पति-पत्नी दोनों छोटी बच्चियों को घर छोड़कर छह माह से फरार हो गए हैं। पड़ोसियों को भी उनकी खबर नहीं है।