फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Peace committee meeting held regarding festivals

Siddharthnagar News: त्योहारों को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक

Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Feb 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Peace committee meeting held regarding festivals
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ थाना परिसर में होली और रमजान त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम विवेकानंद मिश्र ने की। बैठक में उपस्थित प्रधानों और जनप्रतिनिधियों से होली मनाने के स्थानों से संबंधित संभावित विवादों की जानकारी ली गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने होली पर अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने और त्योहार को हर्षोल्लास व सद्भावना के साथ मनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग त्योहार नहीं मनाना चाहते, उन्हें परेशान नहीं किया जाए।
विज्ञापन

सीओ मयंक द्विवेदी ने सुप्रीम कोर्ट और शासन की मंशा का हवाला देते हुए दोनों त्योहारों पर शांति बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ नवीन कुमार सिंह ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां या आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करने की चेतावनी दी और कहा कि ऐसी स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित किया जाए।

उपस्थित लोगों ने होली के मौके पर बानगंगा पर सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस फोर्स तैनाती की भी सिफारिश की। बैठक में चेयरमैन प्रतिनिधि रवि अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, रमेश पांडेय, सौरभ गुप्ता, बबलू गौड़, सभासद वकील खान, कौशलेंद्र सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed