फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Payment done without getting work done, VDO suspended

बिना कार्य कराए किया भुगतान, वीडीओ निलंबित

Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Payment done without getting work done, VDO suspended
बिना कार्य कराए किया भुगतान, वीडीओ निलंबित
विज्ञापन

शोहरतगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लेदवा में नाली की मरम्मत कराए बिना 2.49 लाख रुपये का गबन करने के आरोप सहित अनियमितता के अन्य मामलों में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) मोईदुर्रहमान को निलंबित कर दिया गया। सीडीओ पुलकित गर्ग के निर्देश पर डीडीओ शेषमणि सिंह ने यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई भी प्रस्तावित है।
शोहरतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत लेदवा में वर्ष 2016-17 में संजय के घर से साधुसरन के घर तक नाली निर्माण हुआ था। वर्ष 2021-22 में इसकी मरम्मत प्रस्तावित थी। बिना मरम्मत कराए ही ग्राम विकास अधिकारी मोइदुर्रहमान ने कार्य कराना दिखाकर धन निकाल लिया। ग्राम विकास अधिकारी मोइदुर्रहमान ने सामग्री मद के 78926 रुपये का अपने रिश्तेदार के फर्म के खाते में भुगतान कराया। जिले पर चंदा के नाम पर ग्राम प्रधान लेदवा से 45 हजार रुपये समेत अन्य प्रधानों से भी धन वसूली की गई।
विज्ञापन

साथ ही ग्राम प्रधान का डोंगल धोखे से प्राप्त कर सरकारी धन का दुरुपयोग करने का भी मामला सामने आया है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर डीडीओ शेषमणि सिंह ने ग्राम विकास अधिकारी मोइदुर्रहमान को निलंबित करते हुए खंड विकास अधिकारी नौगढ़ कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीडीओ ने बताया कि संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध अनियमिता के मामले में अन्य विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed