फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients used to get stuck at Benwa's medical store, surgery in illegal hospital in Duboulia

Siddharthnagar News: बेंवा के मेडिकल स्टोर पर फंसते थे मरीज, दुबौलिया में अवैध अस्पताल में सर्जरी

Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Patients used to get stuck at Benwa's medical store, surgery in illegal hospital in Duboulia
महिला की मौत होने पर लोगों ने की थी बेंवा सीएचसी अधीक्षक से शिकायत, जांच में मेडिकल स्टोर बिना लाइसेंस का मिला, सील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। बेंवा में फर्जी अस्पताल संचालन और नामी डॉक्टरों की मुहर का उपयोग करके मरीजों को लूटने वाले आरोपियों ने बड़ा कारनामा किया है।

वे बेंवा सीएचसी से मेडिकल स्टोर पर आने वाले मरीजों को फंसाते थे और बस्ती के दुबौलिया लेकर जाकर ऑपरेशन और इलाज करते थे।

दुबोलिया में एक महिला की मौत भी हो चुकी है। ऐसी शिकायत वहां के लोगों ने बेंवा सीएचसी अधीक्षक से की थी। शिकायत पर केस दर्ज करके पुलिस ने दो लोगों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जिस मेडिकल स्टोर पर मरीजों को फंसाते थे, वह बिना लाइसेंस के संचालित होता पाया गया है। बेंवा सीएचसी अधीक्षक ने सीएमओ बस्ती को प्रार्थनापत्र देकर दुबौलिया में संचालित अस्पताल की जांच कराकर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डुमरियागंज पुलिस ने फर्जी दस्तावेज के आधार पर अस्पताल संचालित करने वाले दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का एफआईआर दर्ज कर बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। जेल भेजा गया दिनेश कुमार मिश्र बेंवा में सीएचसी के पास कृष्णा मेडिकल स्टोर चलाता था।

दिनेश अपने दोस्त सचिन चौरसिया के बस्ती जिले के दुबौली स्थित कृष्णा नाम से संचालित निजी अस्पताल में मरीजों को भेजता था, जो फर्जी डाक्टरों के नाम पर चलता था। मामले में अधीक्षक सीएचसी बेंवा श्रवण कुमार तिवारी ने बस्ती सीएमओ को पत्र भेज कर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

---

कृष्णा मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया है। वहीं बस्ती जिले के दुबौली चौराहे पर स्थित कृष्णा अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ बस्ती को पत्र भेजकर कार्रवाई का आग्रह किया गया है।


श्रवण कुमार तिवारी, सीएचसी अधीक्षक बेंवा
---

मिले तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में दो आरोपियों पर केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। जांच में कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुकेश राय, प्रभारी निरीक्षक डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed