{"_id":"6770359d8dd63a454e03d818","slug":"patients-suffering-from-joint-problems-increased-due-to-cold-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-129830-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ठंड के साथ बढ़े जोड़ांे में तकलीफ के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ठंड के साथ बढ़े जोड़ांे में तकलीफ के मरीज
विज्ञापन
व्हीलचेयर नहीं होने से मरीज को अपने गोद में उठा कर ले जाता परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। ठंड बढ़ते ही हड्डी व जोड़ों में दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सकों ने बताया कि इसके रोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है।
ठंड में तापमान में गिरावट के कारण नसें सिकुड़ने लगी हैं, और शरीर में विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डी व जोड़ों का तकलीफ बढ़ जाती है। हड्डियों में लचीलेपन की कमी आ जाती है, जिससे जोड़ों में अकड़न की समस्या होती है।
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में इस तरह के 30 से 40 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। जिन्हें हड्डी व जोड़ों में दर्द की सबसे अधिक समस्या हो रही है। डॉक्टरों ने बताया कि पूर्व लगी चोट व ठंड में नसों का सिकुड़न होने से ऐसी समस्या हो रही है।
विज्ञापन
हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विमल द्विवेदी ने बताया कि जिन्हें पहले से गठिया है, ठंड में उनकी समस्याएं बढ़ जाती हैं। ठंड की शुरुआत से ही दर्द और सूजन परेशान करने लगती है। जुवेनाइल अर्थराइटिस से पीड़ित बच्चों में भी दर्द बढ़ जाता है।
इसके अलावा पहले कभी दुर्घटना में हड्डियां या लिगामेंट आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं, तो उस स्थिति में भी इस मौसम में दर्द बढ़ जाता है। अस्वस्थ जीवन शैली और खान-पान की गड़बड़ियां इसके मुख्य कारण हैं।
प्राणायाम व व्यायाम करने से मिलेगी निजात : प्राणायाम और व्यायाम करने से हड्डियों को गर्माहट मिलती है। जोड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। इससे हड्डी व जोड़ों में दर्द नहीं होता व पैरों में अकड़न की समस्या सामने नहीं आती है। जो लोग सर्दियों में धूप नहीं सेंकते व शारीरिक गतिविधि काम करते हैं।
ल