{"_id":"64bad0b11ed560d10101dad8","slug":"passengers-are-facing-trouble-due-to-lack-of-roadways-bus-station-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-1804-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने से यात्री झेल रहे परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज बस स्टेशन नहीं होने से यात्री झेल रहे परेशानी
Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 22 Jul 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ में रोडवेज का बस स्टेशन नहीं है, जिससे गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बहराइच, लखनऊ जाने के लिए यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके एवज में उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है। साथ ही जगह-जगह वाहन बदलकर मंजिल तक पहुंचने में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शोहरतगढ़ क्षेत्र से प्रतिदिन व्यापारी, मरीज, दैनिक यात्री, छात्र-छात्राएं गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर बहराइच आदि स्थानों के लिए यात्रा करते हैं। नेपाल सीमा से लोग शोहरतगढ़ आकर यहां से भारत के शहरों में आते-जाते हैं। तहसील मुख्यालय होने के बाद भी यहां से रोडवेज बस की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे ट्रेन की समय सारणी सही न होने से प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में गोरखपुर के लिए सुबह के समय न तो ट्रेन चल रही है और न रोडवेज की कोई बस की सुविधा है, जिससे सभी लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। शोहरतगढ़ कस्बे के लोग कई बार रोडवेज की मांग कर चुके हैं। कई बार जनप्रतिनिधियों ने बस स्टेशन बनवाने का वादा जनता से किया लेकिन शोहरतगढ़ में नया बस स्टेशन नहीं बन पाया। विधायक विनय वर्मा भी मुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री तक से शोहरतगढ़ में बस स्टेशन निर्माण के लिए मिल कर मांग कर चुके हैं।
-- -- -- -- --
रोडवेज बस न होने से यात्रा करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे निजी वाहन यात्रियों, मरीजों को ठूंस कर ले जाते हैं और मनमाना किराया वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
- जितेन्द्र गोस्वामी, महथा
-- -- --
गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन पर छोटे स्टेशनों के लिए पैसेंजर ट्रेन कम हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। यहां रोडवेज बस स्टेशन होता तो लोगों को आने-जाने में सुविधा होती।
- पंकज कुमार, शोहरतगढ़
शोहरतगढ़ से सुबह को गोरखपुर के लिए ट्रेन व बस न होने से असुविधा होती है। जनप्रतिनिधियों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। यहां बस स्टेशन की जरूरत है।
रामू यादव, बाणगंगा
प्राचीन कस्बा शोहरतगढ़ में आसपास के 100 गांव के लोग बाजार करने के लिए आते हैं। कस्बा के व्यापारियों के हित में यहां रोडवेज बस स्टेशन होना चाहिए।
वकील खान, सभासद
बढ़नी व शोहरतगढ़ में बस स्टेशन निर्माण की मांग शासन से की थी। बढ़नी में उच्चस्तरीय बस स्टेशन के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल चुकी है। शोहरतगढ़ में बस स्टेशन के निर्माण के लिए प्रयासरत है, शीघ्र ही शोहरतगढ़ में बस स्टेशन होगा।
विनय वर्मा, विधायक शोहरतगढ़