{"_id":"67718925277ba48e700fdbfb","slug":"passenger-train-does-not-stop-at-halt-railway-station-problem-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-129880-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पैंसेंजर ट्रेन का ठहराव नहीं, परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हाल्ट रेलवे स्टेशन पर पैंसेंजर ट्रेन का ठहराव नहीं, परेशानी
Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले के अहिरौली, महथा बाजार एवं महादेव बुजुर्ग हाल्ट स्टेशन पर तीन जोड़ी पैसेंजर ट्रेन के टहराव न होने हजारों यात्रियों एवं छात्रों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय यात्रियों ने कहा कि महंगाई के युग में ट्रेनों के ठहराव न होने की वजह से अधिक पैसा खर्च निजी वाहन यात्रा करनी पड़ रही है।
कोरोना काल के पहले इन हाल्ट स्टेशनों पर दो जोड़ी पैंसेंजर ट्रेनों का टहराव होता था। इससे छात्रों एवं अन्य यात्रियों को बढ़नी, नौगढ़, उस्का बाजार, बृजमनगंज, लेहरा और आनंद नगर गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ तक आने-जाने में आसानी होती थी। कोरोना काल समाप्त होने के बाद जब गोरखपुर से बराइच तक सुबह के समय पैसेंजर ट्रेन 05131 एवं शाम के समय बहराइच से गोरखपुर तक 05132 नंबर की पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो हाल्ट स्टेशनों पर इनका ठहराव बंद कर दिया गया है।
इसके कारण हाल्ट स्टेशनों से प्रतिदिन यात्रा करने हजारों यात्रियों एवं छात्रों के लिए संकट खड़ा हो गया है। इसी प्रकार से पिछले दिनों सुबह के समय बढ़नी से चलकर गोरखपुर तक जाने वाली नई पैसेंजर ट्रेन नंबर 55074 भी अहिरौली, महथा बाजार एवं महादेव बुजुर्ग हाल्ट स्टेशन पर ठहराव न होने से दोहरा झटका रेल प्रशासन ने दिया है।
विज्ञापन
अहिरौली हाल्ट के निवासी मनोज कुमार यादव, शिव प्रसाद यादव, आदि ने मंडल रेल प्रबंधक एवं सांसद से हाल्ट स्टेशनों पर तीन पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव की मांग की है।