{"_id":"6a15f45b86cb8a950405b91c","slug":"passenger-service-back-on-track-relief-to-passengers-of-gorakhpur-and-lucknow-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158828-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पैसेंजर सेवा पटरी पर...गोरखपुर व लखनऊ के यात्रियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पैसेंजर सेवा पटरी पर...गोरखपुर व लखनऊ के यात्रियों को राहत
Wed, 27 May 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 27 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। करीब छह वर्षों के लंबे अंतराल के बाद एक बार फिर नकहा-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन के संचालन की तैयारी से क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। रेलवे विभाग के इस निर्णय से खासकर भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस ट्रेन का संचालन मंगलवार रात से शुरू हो गया है।
कोरोना काल के बाद बंद इस ट्रेन को रेलवे बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद दोबारा पटरी पर लाया जा रहा है। नकहा से डालीगंज 27 मई से ट्रेन संख्या 55061 नकहा जंगल (गोरखपुर) से रात 11:10 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सुबह 09:25 बजे डालीगंज पहुंचेगी। डालीगंज से नकहा 26 मई से ट्रेन संख्या 55062 डालीगंज से शाम 05:20 बजे रवाना होकर, अगली सुबह 04:45 बजे नकहा पहुंचेगी। इसमें छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकेगी। नकहा से डालीगंज के बीच चलने वाली यह पैसेंजर ट्रेन पहले सीमावर्ती इलाकों की प्रमुख यातायात सुविधा मानी जाती थी। इसके बंद होने के बाद स्थानीय लोगों, छात्रों और व्यापारियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इसके फिर संचालन से एक बार फिर सस्ती और सुलभ यात्रा का विकल्प उपलब्ध हो सकेगा। नकहा जंगल-डालीगंज पैसेंजर ट्रेन के दोबारा संचालन से क्षेत्र के लोगों में खुशी है, लेकिन इसके संचालन समय को लेकर यात्रियों की मिली-जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है। दोनों तरफ से ट्रेन रात के समय संचालित होने के कारण दैनिक यात्रियों, छात्रों और छोटे कारोबारियों को अपेक्षित लाभ नहीं मिलने की बात कही जा रही है।