{"_id":"6313abffd7566c55e22bf775","slug":"participated-in-swimming-competition-siddharthnagar-news-gkp449298212","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत के लिए तैराकों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत के लिए तैराकों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में स्थित तरणताल में तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीत के लिए तैराकों ने दिखाया दमखम
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरणताल में शनिवार को आयोजित माध्यमिक विद्यालय स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में उभरते हुए तैराकों ने दमखम दिखाए। रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
तैराकी प्रतियोगिता के फ्रीस्टाइल 50 मीटर सीनियर वर्ग में विजय यादव ने प्रथम एवं अजय निषाद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैकस्ट्रोक 100 मीटर के प्रतिस्पर्धा में भी विजय यादव एवं अजय निषाद ने बेहतर प्रदर्शन किया।
फ्रीस्टाइल 100 मीटर प्रतिस्पर्धा में राजेंद्र ने प्रथम एवं संजय यादव द्वितीय स्थान हासिल किया। इसी तरह जूनियर वर्ग में फ्रीस्टाइल 50 मीटर में अभिमन्यु प्रथम एवं उज्ज्वल पांडेय द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर 100 मीटर फ्रीस्टाइल वर्ग में शाकिर अली ने प्रथम स्थान एवं शिवम ज्योति ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बैकस्ट्रोक 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में अभिमन्यु ने प्रथम एवं ओमप्रकाश ने द्वितीय प्राप्त किया। सब जूनियर फ्रीस्टाइल प्रतिस्पर्धा में 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में अखिलेश ने प्रथम एवं मोहित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैकस्ट्रोक 50 मीटर की प्रतिस्पर्धा में अखिलेश प्रथम स्थान एवं मोहित द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी एवं तैराकी प्रशिक्षक आशुतोष अग्निहोत्री की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई। जीवन रक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं जिला क्रीड़ा सचिव दौलत बाबू गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर विजय मणि त्रिपाठी, विनय कुमार शाह, विनोद कुमार सिंह, रत्नेश सिंह, सुनील चौरसिया, शंभु नाथ गुप्ता उपस्थित थे।