{"_id":"612a60f98ebc3eb34c7e41fb","slug":"panic-among-people-due-to-leopard-sighting-in-dhanaura-elderly-siddharthnagar-news-gkp407115398","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनौरा बुजुर्ग में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनौरा बुजुर्ग में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत
विज्ञापन
बढ़नी के धनौरा बुजुर्ग जाने वाली सड़क के पास स्थित नहर पर रात को दिखा तेंदुआ।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरा बुजुर्ग में तेंदुआ दिखने से लोगों में दहशत
परसा। बढ़नी उपनगर की मिल कॉलोनी से धनौरा बुजुर्ग जाने वाली सड़क के पास स्थित नहर पर शुक्रवार रात तेंदुआ दिखा। बाढ़ के दौरान में शुक्रवार कर रात करीब 12 बजे तेंदुआ दिखने की खबर से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोग सतर्कता बरत रहे हैं।
बढ़नी उपनगर के मिल कॉलोनी से धनौरी बुजुर्ग की तरफ से सड़क जाती है। उसी सड़क के पास नहर पर विभाग की योजना के अंतर्गत काम कराया जा रहा है। नहर विभाग के कर्मचारी रात तंबू में सामान की रखवाली करने के लिए रहते हैं। शुक्रवार रात करीब 12 बजे बारिश शुरू हुई तो कर्मचारियों को कुछ आवाज सुनाई दी। उन्होंने बाहर निकलकर देखा तो अंधेरे में कोई जानवर जाता हुआ दिखा। पास में खड़ी जेसीबी की लाइट जला कर देखा तो तेंदुए जैसा जानवर दिखाई दिया। उससे वे डर गए।
इसकी सूचना नहर विभाग के कर्मचारियों ने आसपास के लोगों को दी। डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह ने बताया कि फोटो के अनुसार वह तेंदुआ ही था। इसकी सूचना के बाद वन विभाग के कर्मचारी गश्त कर रहे हैं। वह दोबारा नहीं दिखा।