फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Panchayat building incomplete...facilities away from village

Siddharthnagar News: पंचायत भवन अधूरे... सुविधाएं गांव से दूर

Thu, 29 May 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Panchayat building incomplete...facilities away from village
अकोलिहां गांव में अधूरा पड़ा पंचायत भवन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहपुर। खुनियावं ब्लॉक क्षेत्र में कई ऐसे पंचायत भवन हैं जो वर्षों से अर्ध निर्मित हैं। कहीं दीवार तो कहीं छत स्तर तक निर्माण होकर बंद पड़ा है। पंचायत सहायक घर व किराए के भवन से सारे कार्य करने का दावा कर रहे हैं।
ग्रामीण आय, जाति, निवास या परिवार रजिस्टर के नकल के लिए तहसील से लेकर ब्लाॅक तक चक्कर लगा रहे हैं। फिर भी जिम्मेदारों की नजर अधूरे पड़े पंचायत भवनों पर नहीं पड़ रही है। खुनियावं ब्लॉक क्षेत्र की 117 ग्राम पंचायतों के सापेक्ष 102 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि, छह ग्राम पंचायतों में जमीन के अभाव के चलते निर्माण कार्य नहीं हो पाया है। वहीं, नौ ग्राम पंचायतों में बजट में अभाव के चलते काम लटका है। अधूरे पंचायत भवनों की स्थिति अमर उजाला की पड़ताल में सामने आई।
विज्ञापन

महिलाएं राशन कार्ड व नाम संशोधन के लिए परेशान : ग्राम पंचायत लक्ष्मण उर्फ बल्लीजोत निवासी कमलावती ने कहा कि राशन कार्ड में बच्चों का नाम दर्ज कराना था। नाम संशोधन के लिए कई बार आवेदन किया फिर भी राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ा। किस्मती देवी ने कहा कि परिवार से अलग 12 वर्षों से रह रही हूं। फिर भी जॉइंट राशन कार्ड बना है। इसमें सिर्फ एक नाम है, जबकि हमारे चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किलो राशन में कैसे घर चलेगा। राशनकार्ड में से नाम अलग करवाने के लिए जिम्मेदारों से कई बार कहा, लेकिन कुछ नहीं हुआ। वलिराम केवट ने कहा कि हमारे परिवार में दो लोग दिव्यांग हैं। उनकी पेंशन बनवाने के लिए प्रधान से कई बार कहा, लेकिन अब तक पेंशन नहीं बनी। पंचायत भवन अभी अधूरा है कोई नहीं बैठता।
दीवार स्तर का निर्माण होकर चार वर्ष से अधूरा पड़ा पंचायत भवन : ग्राम पंचायत अकोलिहां में पंचायत भवन दीवार स्तर का निर्माण होकर चार साल से अधूरा पड़ा है। ग्रामीण मायाराम, जयप्रकाश, चन्द्रकेश आदि ने कहा कि पूर्व प्रधान के कार्यकाल में जमीन स्तर का पंचायत भवन बना था। मौजूदा प्रधान के समय दीवार खड़ी कर दी गई है।

करीब चार वर्ष हो गए अभी तक छत नहीं बनी है। बच्चों के लिए आय जाति निवास प्रमाणपत्र बनवाने के लिए जनसेवा केंद्रों पर जाकर बनवाना पढ़ता है। वहीं, ग्राम प्रधान पूरन ने कहा कि बजट के अभाव के चलते पंचायत भवन का काम बंद है। फिलहाल किराए के भवन से पंचायत का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed