{"_id":"62b5fc7df051b52cfe656edb","slug":"panchayat-assistant-will-make-golden-card-siddharthnagar-news-gkp4415144169","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोल्डन कार्ड बनाएंगे पंचायत सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोल्डन कार्ड बनाएंगे पंचायत सहायक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्डन कार्ड बनाएंगे पंचायत सहायक
कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान योजना की समीक्षा में बोले डीएम
सिद्धार्थनगर। जिले के 210 गांवों में पंचायत सहायक एक से 10 जुलाई के बीच आयुष्मान योजना के 60 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाएंगे। इसमें अधिक से अधिक अंत्योदय लाभार्थी शामिल रहे। ये बातें डीएम संजीव रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड बनाने की प्रगति की समीक्षा बैठक में कहीं।
जन सेवा केंद्र के रुचि न लेने पर आयुष्मान योजना के लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड की बनाने की खराब प्रगति के कारण पंचायत सहायकों को यह जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने सीडीओ एवं डीपीआरओ को निर्देशित किया कि जनपद के सबसे ज्यादा अंत्योदय लाभार्थी वाले ग्राम में पंचायत सहायक आयुष्मान कार्ड निर्गत करेंगे। इसके लिए संपूर्ण तैयारी कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अंत्योदय लाभार्थी गोल्डन कार्ड बनवा लें, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में लाभ प्राप्त हो सके। आयुष्मान भारत के जिला सूचना तंत्र प्रबंधक प्रत्युष दूबे ने माईक्रोप्लान व लाभार्थी सूची से डीएम एवं सीडीओ को अवगत कराया। इस बैठक में सीडीओ जयेंद्र कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीके चौधरी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, डीपीसी आयुष्मान भारत आकाश मिश्र आदि उपस्थित रहे।