{"_id":"62dc411f9c01093a6329d45d","slug":"pakri-bazar-latest-news-siddharthnagar-news-gkp4447089115","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करंट लगने से युवक झुलसा, हालत गंभीर
- मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भपसी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
पकड़ी बाजार। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भपसी के टोला भटमला में ट्रांसफार्मर पर तार जोड़ते समय एक युवक झुलस गया। गंभीर दशा में इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि विनोद कुमार (38) गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर से तार जोड़ रहा था। ट्रांसफार्मर में 11 हजार वोल्टेज की आपूर्ति थी, जिसके चलते वह बिजली के चपेट में आकर झुलस गया।
इस संबंध में पकड़ी पावर हाउस के जेई सतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन यह लापरवाही का मामला है। झुलसा हुआ शख्स न ही कोई लाइनमैन है और न ही शट डाउन लिया था।