फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pakistani movement in border areas... agencies alert

Siddharthnagar News: सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तानी मूवमेंट... एजेंसियां अलर्ट

Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Pakistani movement in border areas... agencies alert
सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती इलाके में विदेशी नागरिकों के मूवमेंट और पकड़े जाने के मामले में अकसर सामने आते हैं। 2023 में पोखरा के रास्ते खुनुवां बॉर्डर में सीमा हैदर की घुसपैठ के बाद अब बढ़नी बाॅर्डर से लगे नेपाल के चंद्ररौटा में दो पाकिस्तानी महिलाओं की चोरी के आरोप में हुई गिरफ्तारी के बाद सीमा की संवेदनशीलता बढ़ गई है।
विज्ञापन

उनका मूवमेंट सीमावर्ती इलाके में रहने और बाॅर्डर से लगे नेपाल में 25 किलोमीटर के दायरे में घूमने के इनपुट मिले हैं। इससे कहीं न कहीं भारतीय सीमा क्षेत्र के इलाके और लोगों का आना-जाना होता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं हैं और जांच के साथ सख्ती बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो कई जांच एजेंसी बाॅर्डर एरिया में एक्टिव हो गई हैं। वह सामान्य चोरी में पकड़े जाने के लिहाज से नहीं देख रहा है बल्कि देश की सुरक्षा और उनकी सक्रियता के मद्देनजर हर संवेदनशील पहलुओं पर जांच की जा रही है। इससे पहले सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगे चुके विभिन्न आतंकी संगठन से जुड़े संदिग्धों नेपाल में इसी सीमावर्ती इलाके में बैठकर मूवमेंट चलाए जाने की बात स्वीकार चुके हैं। अब एक बार फिर बाॅर्डर एरिया के नेपाल इलाके में पाकिस्तानी संदिग्धों के पकड़े जाने के बाद सीमा की संवेदनशीलता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

काठमांडो से नेपाल के सीमावर्ती इलाके में मूवमेंट : नेपाल से जुड़े सुरक्षा के जानकारों के अनुसार पाकिस्तानी महिलाओं के पकड़े जाने के बाद कई स्तर से जांच की जा रही है। उनके सात दिन की रिमांड लेकर जांच की जा रही है।
प्राथमिक जांच में जो बात सामने आई है, महिलाएं त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा काठमांडो में पहुंची थीं। इसके बाद उन्होंने भारतीय सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती जनपदों में मूवमेंट बढ़ाया। जैसे अबतक दोनों महिलाएं रूपनदेही जिला के योगिकुटी, कपिलवस्तु के तौलिहवा और चंद्रौटा क्षेत्रों में इसी तरह की घटनाओं के बारे में जानकारी दी है। जो कहीं न कहीं भारतीय सीमा के 10-30 किलोमीटर के दायरे वाले बाजार और कस्बे हैं, जहां पर बड़ी संख्या में बाहर से भी लोग आते-जाते हैं। भारतीय लोगों का भी आना-जाना रहता है। ऐसे में अगर इन बाजारों तक उनका मूवमेंट रहा और वारदात को अंजाम दिया है तो इसके बीच साजिश को लेकर कनेक्शन तलाशे जा रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक नेपाल सुरक्षा एजेंसी और पुलिस वहीं चोरी तक सीमित नहीं है। अब उनके आगे के कदम और कहां-कहां गई थी। कौन मददगार रहा है या फिर और कहां वारदात को अंजाम दिया है। इसके बारे में जानकारी ली जा रही है।

पुलिस बताए हुए स्थान की तस्दीक करने में जुटी है कि वाकई में सही बताया है कि फिर कुछ और है। माना जा रहा है कि इसमें और बड़ा नेटवर्क सामने आ सकता है। वहीं, सीमावर्ती इलाके से पकड़े जाने के बाद बाॅर्डर पर काम करने वाली जांच एजेंसी सक्रिय हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed