फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Painting is a very interesting subject in itself.

Siddharthnagar News: चित्रकला अपने आप में बहुत रुचिकर विषय

Mon, 18 Dec 2023 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Painting is a very interesting subject in itself.
बिस्कोहर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा 6 मार्च को पहली पाली में और इंटर की परीक्षा 28 फरवरी को दूसरी पाली में होगी। चित्रकला विषय अपने आप में बहुत ही रुचिकर विषय है। इस विषय में थोड़ी मेहनत, लगन और अभ्यास की जरूरत रहती है। इससे अच्छे अंक हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

चित्रकला विषय में अच्छे अंक लाने के लिए छेदीलाल इंटर कॉलेज बिस्कोहर के प्रवक्ता आलोक कुमार मिश्रा ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को सफलता के सुझाव दिए है। उन्होंने बताया कि अधिक अंक लाने के लिए सही संरचना, संयोजन, सुसंगत रंगों का चयन एवं प्रयोग आकर्षक व सामान्य प्रभाव चित्रों की माप पर परीक्षार्थियों को ध्यान देना है। कहा कि आलेखन कला के प्रश्न में रंग योजना सुंदर एवं मोहक हो तथा स्मृति चित्रण में सही माप, छाया, प्रकाश पर ध्यान देने की आवश्यकता है। इससे परीक्षार्थी ज्यादा से ज्यादा अंक प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन


---

हाईस्कूल में इस प्रकार आएगा प्रश्न

प्रश्न पत्र तीन खंड क, ख व ग में विभक्त होगा। तीनों खंडों को हल करना है। खंड क आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला प्रत्येक के 20 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। जिसमें से किसी एक के 20 बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जो 20 अंक का होगा। खंड ख में प्राकृतिक दृश्य चित्रण अथवा आलेखन कला अथवा प्राविधिक कला में से केवल एक का ही चित्रण करना है। जिसके लिए 30 अंक निर्धारित है और खंड ग में स्मृति चित्र के प्रश्न के दो भाग होंगे क तथा ख दोनों ही भागों के चित्र बनाना है। क और ख दोनों भागों को मिलाकर 20 अंक निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

इंटर में इस प्रकार आएगा पेपर

इंटरमीडिएट चित्रकला बोर्ड परीक्षा में प्रश्नपत्र तीन खंड के होंगे तीनों खंड अनिवार्य होगा। खंड क में वस्तुनिष्ठ के 10 प्रश्न होंगे प्रत्येक प्रश्न 11 अंक के होंगे। खंड ख में आलेखन कला के प्रश्न होंंगे जिसमें 60 अंक और खंड ग में प्रकृति, चित्रण अथवा स्मृति, चित्रण अथवा दृश्य, चित्रण के प्रश्न के प्रश्न आएंगे, इनमें से किसी एक को हल करना है जो 30 अंक का होगा।


---

ऐसे मिल सकते है बेहतर अंक

रंगो का ज्ञान, लयपूर्ण संयोजन, सही माप, वाटर कलर या पेस्टल रंगों का प्रयोग आवश्यक है। स्मृति चित्र में कोई भी चित्र 15 सेमी से छोटा नहीं होना चाहिए। चित्रों की रेखा की लयबद्धता तथा आकृति के अनुस्पता आवश्यक है। आलेखन कला के प्रश्न में इकाई की मौलिकता, लयात्मक लेखांकन, उत्तम रंग संगति तथा आकर्षक एवं सामान्य प्रभाव अति महत्वपूर्ण है। अपना अनुक्रमांक दिए गए ड्राइंग शीट के कवर पेज पर अस्पष्ट अंकों एवं शब्दों में लिखें तथा कक्ष निरीक्षक से सभी पृष्ठों पर अस्पष्ट हस्ताक्षर कराएं। मुख्य आकृति को बीच में बनाना व अन्य आकृतियों में थोड़ा स्पेस रखना चाहिए। लेखन स्पष्ट एवं त्रुटि रहित रहे तथा महत्वपूर्ण बिंदुओं को काली पेन से हाइलाइट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed