फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   paddy Purchase

धान खरीद में शिथिलता पर डीएम ने दी चेतावनी

Thu, 26 Nov 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
paddy Purchase
धान खरीद में शिथिलता पर दी चेतावनी
विज्ञापन

डीएम ने किया कलनाखोर और भेंडौहा क्रय केंद्र का निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। खेसरहा क्षेत्र के सहकारी समिति कलनाखोर और भेंडौहा में पहुंचे डीएम दीपक मीणा ने सचिवों से तौल का ब्योरा देखा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। बृहस्पतिवार दोपहर बाद किसानों की शिकायत पर सहकारी समिति भेंडौहा पर पहुंचे जिलाधिकारी को निरीक्षण में सचिव संदीप मिश्र समिति पर मौजूद मिले। धान तौल के बाबत पूछने पर उन्होंने बताया कि अभी तक मात्र 10 किसानों का धान तौला गया है। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए धान खरीदी में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में सहकारी समिति कलनाखोर पहुंचे जिलाधिकारी ने तौल होता पाया। सचिव ने बताया गया कि अभी तक 15 किसानों के धान का तौल किया गया है। तौल प्रक्रिया में तमाम प्रकार की अनियमितताएं पाए जाने पर सचिव अजीत मिश्र को फटकार लगाते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आरएमओ को सचिव के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed