फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   overwhelmed to observe ram-kewat conversation

राम केवट संवाद देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
overwhelmed to observe ram-kewat conversation
भनवापुर क्षेत्र के सहिजवार में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
राम केवट संवाद देख भाव विभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन

भनवापुर। विकास क्षेत्र के ग्राम सहिजवार में चल रही रामलीला के पांचवें दिन राम-केवट संवाद, दशरथ मरण व भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। राम केवट संवाद देख भाव श्रद्धालु विभोर हो गए।

रामलीला में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, निषादराज से मिलते हुए केवट के पास पहुंचे। केवट ने प्रभु श्रीराम के चरण पखारे और श्रीराम, लक्ष्मण व माता सीता को गंगा के उस पार पहुंचाया। श्रीराम, वाल्मीकि आश्रम होते हुए चित्रकूट में निवास करने लगे। एक दिन प्रभु श्रीराम सीताजी के साथ बैठे थे। तभी इंद्र का पुत्र जयंत कौवे का रूप धारण कर सीताजी के चरणों में चोंच से प्रहार कर देता है। तब प्रभु श्रीराम एक सींक को ब्रह्म मंत्र से प्रेरित कर एक बाण जयंत के पीछे छोड़ देते हैं। उससे व्याकुल होकर जयंत इंद्र, ब्रह्मा, शिव आदि देवताओं के पास पहुंचा। राम द्रोही होने के कारण किसी ने उसे शरण नहीं दी। नारदजी ने जयंत को व्याकुल देखा, तो उसे पुन: श्रीराम की शरण में जाने को कहा। इस दौरान रामप्रताप चौधरी, प्रदीप चौधरी, बुद्धि सागर, उत्तम प्रसाद, अंकित, मनीष कुमार, बालगोविंद, रामजीत, सूरज कुमार, राजू, रामदेव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed