फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Overlooked: The shelter is not in good condition, if flood comes the victims will wander

अनदेखी : शरणालय दुरुस्त नहीं, बाढ़ आई तो भटकेंगे पीड़ित

Sun, 25 May 2025 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Overlooked: The shelter is not in good condition, if flood comes the victims will wander
बांसी क्षेत्र के सूपा राजा में स्थित जर्जर बाढ शरणालय। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। बाढ़ से बचाव की तैयारी प्रशासन के साथ-साथ सिंचाई विभाग ने शुरू कर दी है, लेकिन सूपा राजा में स्थित बाढ़ शरणालय के रखरखाव पर किसी का ध्यान नहीं है।
हालात यह हैं कि प्रशासन की लापरवाही से तहसील मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर सूपा राजा चौराहे पर स्थापित बाढ़ शरणालय अपना वजूद खो रहा है। अगर प्रशासन इसका जीर्णोद्धार करा दे तो बाढ़ के समय यहां से बहुत सी सुविधाएं संचालित की जा सकती हैं। ऐसे में इस बार भी बाढ़ आई तो लोगों को भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन

सूपा राजा क्षेत्र प्रारंभ से ही बांसी तहसील क्षेत्र का सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है। प्रति वर्ष यहां बाढ़ आती है, और कई बांध टूटते हैं। आसपास के कई गांव के लोग बाढ़ की विभीषिका से परेशान होते हैं। बाढ़ पीड़ितों को आश्रय देने के उद्देश्य से ही लगभग सात दशक पूर्व सूपा राजा मुख्य सड़क पर ही बाढ़ शरणालय का निर्माण कराया गया। इसमें दोनों तरफ से बरामदा, चार बड़े-बड़े कमरे, आगे पीछे लान आदि की व्यवस्था की गई। बाढ़ आने के समय बाढ़ पीड़ित वहां रहते थे, और तहसील प्रशासन की तरफ से इसी स्थान पर बाढ़ राहत सामग्री का वितरण भी कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई वर्षों से बांसी तहसील प्रशासन का ध्यान इस प्राचीन भवन पर नहीं होने से न केवल यह सरकारी भवन जर्जर हो रहा है। बल्कि आसपास की जमीनों पर लोगों ने कब्जा भी कर रखा है। तहसील प्रशासन की लापरवाही ही कही जाएगी कि बाढ़ के दौरान तहसील प्रशासन इस भवन की याद न करके बगल में स्थित प्राथमिक विद्यालय या हॉट बाजार शाखा को बाढ़ शरणालय बनाता है, और बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करता है। प्रशासन का ध्यान इस पर न होने से यह सरकारी भवन अपने जीवन की अंतिम सांस गिन रहा है।

क्षेत्र के प्रबुद्धजनों का कहना है कि अगर प्रशासन इस भवन की मरम्मत करा दे तो इसका बहुत बड़ा उपयोग बाढ़ के समय आम जनमानस और मिल सकता है। क्षेत्र के जागरूक लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान इस पर आकृष्ट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed