फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Outpost Incharge is running the school of knowledge

चौकी इंचार्ज चला रहे ज्ञान की पाठशाला

Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Outpost Incharge is running the school of knowledge
बिस्कोहर में बच्चों को पढ़ाते चौकी इंचार्ज राजेश शुक्ला। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
चौकी इंचार्ज चला रहे ज्ञान की पाठशाला
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बिस्कोहर के चौकी इंचार्ज ने चौकी पर ही पाठशाला शुरू कर दी है। ये वे बच्चे हैं, जो विद्यालय नहीं जाते हैं। पुलिस चौकी पर लगने वाली पाठशाला को देखकर लोग प्रसन्न हो जाते हैं।
बिस्कोहर के पश्चिम गोला मोहल्ले के कई बच्चे स्कूल नहीं जा पाते। इन बच्चों के सपनों को उड़ान भरने के लिए चौकी इंजार्च बिस्कोहर खुद आगे आ गए हैं। वह मोहल्ले के 54 बच्चों को चौकी पर बुलाकर ब्लैकबोर्ड पर बाकायदा अक्षर ज्ञान देते हैं। उन्हें कॉपी, किताब पेंसिल मुहैया कराते हैं। साथ ही मोहल्ले के बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में जानकारी लेते हैं। चौकी इंचार्ज बिस्कोहर राजेश कुमार शुक्ला ने बताया कि सुबह जब वह टहलने के लिए निकलते थे, तब बिस्कोहर पश्चिम मोहल्ले के कुछ बच्चे मिले थे। उस दौरान जब बच्चों से पूछा कि वे बड़ा होकर क्या बनेंगे तो बच्चों ने जवाब दिया कि पुलिस, डाक्टर आदि।
विज्ञापन

उसके बाद उन्होंने बच्चों को चौकी पर बुलाकर कॉपी, कलम देकर हफ्ते में एक पढ़ाई बार पढ़ाने का प्रण लिया। उनका प्रयास है कि बच्चे अच्छे इंसान बनें। पढ़कर वे अपने सपने पूरे कर सकें। मोहल्ले के मैराज, आफरीन, शबा, आलिया, रेहान, शाहाना, साजिदा, सानिया, रहमान, तैश, नूर, राज, मन्नान, मनतसा, सरोजा, नाइबा, नाईरा आदि ने पुलिस की इस पहल की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed