फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Outpost in-charge and three constables accused of extortion, SP started investigation

Siddharthnagar News: चौकी प्रभारी व तीन आरक्षी पर वसूली का आरोप, एसपी ने शुरू कराई जांच

Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge and three constables accused of extortion, SP started investigation
सिद्धार्थनगर। खुनुवा कस्बा के चौकी प्रभारी व तीन आरक्षियों पर अवैध वसूली का आरोप लगा है। कस्बे के मिठाई दुकानदारों ने एसपी को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उच्चाधिकारियों को भेजने के नाम पर 10-10 किलो मिठाई वसूली गई। इसकी रकम भी नहीं दी गई। जानकारी होने पर एसपी ने सीओ शोहरतगढ़ को जांच कर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। रिपोर्ट में दोषी पाए गए पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कस्बा के मिठाई व्यापारी शिवचरन मौर्या, वीरेंद्र कुमार, प्रकाश, परमेंदर व संतोष गुप्ता ने एसपी को पत्र देकर शिकायत की है। आरोप लगाया कि खुनुवा चौकी प्रभारी महेश कुमार शर्मा ने पैदल गश्त के बाद 10 नवंबर को उन्हें बारी-बारी से चौकी में पहुंचने का संदेश दिया। पुलिस चौकी पर पहुंचने के बाद उन्होंने उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए बेहतर गुणवत्ता वाली 10-10 किग्रा मिठाई उपलब्ध कराने की सख्त हिदायत दी। तीन आरक्षी जयप्रकाश कुशवाहा, मनोज दुबे व राज गुप्ता ने दुकान पर पहुंचकर दबाव बनाया और मिठाई की वसूली की। इसकी कीमत नहीं दी गई। व्यापारियों का कहना है कि इससे वह मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान है। मांग की है कि संबंधित पुलिसकर्मियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन


जुए में कार्रवाई के बाद लगा रहे आरोप
चौकी प्रभारी खुनुवा महेश कुमार शर्मा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। दिवाली के पहले जुए के मामले में कार्रवाई करने, पटाखा बेंचने से मना करने और अतिक्रमण हटाने के कारण कुछ व्यापारी उन पर आरोप लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
वर्जन
खुनुवा मिठाई व्यापारियों की शिकायत पत्र की जांचकर कार्रवाई की जाएगी। बुधवार को उन्हें बयान देने के लिए बुलाया गया है। मामले में जांच की जा रही है, आरोप साबित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
अरूण कांत सिंह, सीओ, शोहरतगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed