फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Out of 65 cases that came during Samadhan Divas, 11 were resolved on the spot.

Siddharthnagar News: समाधान दिवस में आए 65 मामलों में 11 का मौके पर हुआ निस्तारण

Mon, 04 Nov 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Out of 65 cases that came during Samadhan Divas, 11 were resolved on the spot.
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ तहसील में सोमवार को आयोजित तहसील समाधान दिवस में राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति एवं अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई डीएम डॉ. राजागणपति आर व एसडीएम ललित कुमार मिश्र ने और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को एसपी सुश्री प्राची सिंह ने सुना।डीएम ने सबसे पहले पिछले समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के आख्या का अवलोकन किया गया और तत्काल जिला स्तरीय टीम बनाकर उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कि समाधान दिवस के साथ आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का समय से एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिया कि भूमि संपत्ति रजिस्टर एवं भूमि विवाद रजिस्टर अवश्य बना लें। किसी भी विभाग का तहसील दिवस का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिए, यदि ऐसा पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में कुल 65 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व के 45, पुलिस विभाग से संबंधित तीन, विकास के नौ, विद्युत का एक, पूर्ति का दो, स्वास्थ्य का दो, चकबंदी का दो और नगर पालिका से जुड़ा एक मामला पेश हुआ। राजस्व विभाग से जुड़े 11 प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिवस के अंदर शत-प्रतिशत निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ गोपाल प्रसाद कुशवाहा, डीडी कृषि अरविंद कुमार विश्वकर्मा, डीआईओएस सोमारू प्रधान, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, डीएसओ देवेंद्र प्रताप सिंह, डीपीआरओ पवन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed