{"_id":"67be013fe8c1bab5be0cc47c","slug":"ot-started-major-surgery-will-take-place-in-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-133041-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ओटी चालू, तीन दिन होगी मेजर सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ओटी चालू, तीन दिन होगी मेजर सर्जरी
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के नए भवन में स्थित ओपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एक बार फिर ओटी का संचालन शुरू हो गया है। इससे मरीजों को अब रेफर नहीं होना पड़ेगा। अब मरीजों को तीन दिन मेजर सर्जरी की सुविधा मिलेगी, जबकि माइनर ओटी का संचालन प्रतिदिन किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज में चार माह से ओटी का संचालन ठप था। इससे मेडिकल कॉलेज के वार्डों में भर्ती मरीजों की संख्या भी कम हो गई थी, लेकिन कई दिनों से पूर्व संबद्ध डॉ. सौरभ चतुर्वेदी एक बार फिर मेडिकल कॉलेज में संबद्ध किए गए हैं। इससे मेडिकल कॉलेज के मरीजों को अब अन्य जगहों पर रेफर नहीं होना पड़ेगा।
एनेस्थीसिया के डाॅ. सौरभ चतुर्वेदी सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के ओटी में रहेंगे। इससे मरीजों का बड़ा सर्जरी किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज में सर्जरी शुरू होने से प्रतिदिन पांच से छह सर्जरी किए भी जा रहे है।
विज्ञापन
वहीं मेडिकल कॉलेज में माइनर सर्जरी प्रतिदिन की जाएगी। इसके लिए भी ओटी का संचालन शुरु कर दिया गया है, जबकि जल्द ही मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के डॉक्टर मौजूद रहेंगे।
इससे मरीजों को प्रतिदिन ऑपरेशन की सुविधा मिल पाएगी। प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि सीएमओ कार्यालय से एक डॉक्टर को संबद्ध किया गया है। इससे ओटी का संचालन किया जा रहा है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज में एनेस्थीसिया के डॉक्टर की तैनाती की जाएगी।