{"_id":"c6f033def2b7f90231027e284bac2516","slug":"open-the-curtains-of-the-mother-lakshmi-mantras-pdal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रोच्चारण से मां लक्ष्मी पडाल के पट खुले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रोच्चारण से मां लक्ष्मी पडाल के पट खुले
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 10 Nov 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली के अवसर पर नगर में स्थापित होने वाली लक्ष्मी प्रतिमाओं का मुख मंगलवार को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बाद खोला गया। धन, वैभव के माह कार्तिक में लोगों ने पूजा की।
दिनभर पंडालों में पूजन-अर्चन चलता रहा। सदर थाना क्षेत्र में कुल 27 पंडालों में लक्ष्मी प्रतिमाओं को स्थापित किया गया है। मुख्यालय पर लक्ष्मी पूजा पंडालों में सुबह से ही या देवी सर्वभूतेशु लक्ष्मी रुपेण संस्थिता गूंजता रहा।
श्रद्धालुओं ने पंडालों में पहुंचकर पूजन-अर्चन किया। शाम के समय पंडालों के इर्द-गिर्द ग्रामीणों का हुजूम उमड़ा। नरक चतुर्दशी के दिन पड़ने वाली हनुमंत जयंती के अवसर पर हनुमान मंदिरों पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
हनुमान गढ़ी, सिंहेश्वरी मंदिर, प्राचीन हनुमान मंदिर में दिनभर लोगों का तांता लगा रहा। वन विभाग स्थित यो-यो कमेटी
के संस्थापकों ने लक्ष्मी प्रतिमा का मुख मंत्रोच्चारण के साथ खुलवाया। इस दौरान सतीश कन्नौजिया, मनीष, नीरज वरुण, आकाश वरुण, दीपक चौधरी, शिवा वर्मा, सूरज वरुण और जीतेंद्र आदि मौजूद रहे।