फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Only failures pave the way to success: Vice Chancellor

असफलताएं ही प्रशस्त करती हैं सफलता का मार्ग : कुलपति

Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 01 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Only failures pave the way to success: Vice Chancellor
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में प्रथम वार्षिक क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर ट्रॉफी देते कुलप
सिद्धार्थनगर। किसी भी क्षेत्र में खेल का विशेष महत्व होता है। विशेष रूप में शिक्षा के क्षेत्र में खेल पाठ्यक्रम की तरह है। असफलताएं ही सफलता का मार्ग प्रशस्त करती हैं। विश्वविद्यालय का यह पहला क्रीड़ा महोत्सव है। इस दृष्टि से न केवल यह महत्वपूर्ण है, बल्कि ऐतिहासिक भी है। परिसर में कीड़ा महोत्सव से सर्वांगीण उन्नति में प्रेरणा मिलेगी। क्रीड़ा महोत्सव के समापन पर कुलपति प्रो. हरि बहादुर श्रीवास्तव ने मंगलवार को ये बातें कहीं।
विज्ञापन

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने कहा कि खेल की सबसे बड़ी उपलब्धि खेल भावना अर्थात मनुष्य के अंतर्मन को शुद्ध करने की होती है। खेल निरंतर जीवन की प्रगति पथ पर अग्रसर करता है। जीतने और जीवन में और अच्छा करने की प्रेरणा खेल से मिलती है।
विज्ञापन

कुलानुशासन प्रो. दीपक बाबू ने कहा कि यह विश्वविद्यालय कुछ वर्षों पूर्व स्थापित हुआ है, अभी उसको व्यापक आकार लेने में समय लगेगा, लेकिन जिस तत्परता के साथ वर्तमान में विश्वविद्यालय नित्य नहीं ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल शोध पीठ की प्रवचन मंजू द्विवेदी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई के साथ-साथ खेड़ा बस गतिविधियों की हमेशा से भूमिका रही है और संस्थान की दिव्यता और उसके विकास में कीड़ा गतिविधियों का योगदान हमेशा से रहा है। एचआरपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ बृजेश त्रिपाठी, शिव पीजी कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार सिंह मौजूद थे। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अविनाश प्रताप सिंह की देख-रेख में प्रतियोगिता हुई।
प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी
पुरुष वर्ग के 100 मीटर दौड़ में सागर गुप्ता ने प्रथम, मोहनलाल ने द्वितीय एवं निकलेश यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसी स्पर्धा के महिला वर्ग में अंकिता दीक्षित ने प्रथम, रीमा चौधरी ने द्वितीय, प्रियंका ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इसी लंबी कूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में सागर गुप्ता, कृष्णा प्रसाद और मोहनलाल और लंबी कूद महिला वर्ग में अंकिता दीक्षित, साक्षी मिश्रा और शर्मिला ने बेहतर प्रदर्शन किया। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में दीपक साहनी ने प्रथम, सागर गुप्ता ने द्वितीय और आदित्य वेंकटेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रिपल जंप महिला वर्ग में रुपाली कुमारी, रीमा चौधरी व प्रतिमा ने बेहतर प्रदर्शन किया।

ऊंची कूद प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में दीपक साहनी ने प्रथम, निकलेश यादव ने प्रथम, शोएब अख्तर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग ऊंची कूद प्रतियोगिता में रुपाली कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed