फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one teacher suspend, stoped 6 salary

एक शिक्षक निलंबित, छह के वेतन पर रोक

Thu, 29 Oct 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Thu, 29 Oct 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
विद्यालय संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में बीएसए अजय कुमार सिंह ने एक शिक्षक को निलंबित कर दिया है। जबाकि यूनीफॉर्म वितरण में अनियमितता व समय पर बच्चों को यूनीफॉर्म न बांटने के चलते छह शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है।
बीएसए ने जारी आदेश में बताया कि डुमरियागंज विकास क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय बेंवा मुस्तफा के बीईओ के निरीक्षण में सुबह 9.10 बजे तक विद्यालय बंद मिला और विद्यार्थियों की उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन

एमडीएम रजिस्टर में उपस्थित बच्चों के सापेक्ष अधिक का अंकन किया गया था। विद्यालयी कार्यों में अरुचि के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरधर पांडेय को बीएसए ने निलंबित करने का आदेश जारी करते हुए उन्हें बीआरसी डुमरियगंज से संबद्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ उनके क्रिया कलापों की जांच के लिए बीईओ मिठवल को नियुक्त किया है। इसके अलावा खेसरहा विकास क्षेत्र के सात परिषदीय विद्यालयों की जांच आख्या पर कार्रवाई करते हुए बीएसए ने छह शिक्षकों का वेतन रोक दिया है।
जारी आदेश में बताया कि प्राथमिक विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग में तैनात प्रधानाध्यापक राजेंद्र प्रसाद, पूर्व माध्यमिक विद्यालय डुमरिया बुजुर्ग के प्रधानाध्यापक परमहंस, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बतसा के प्रधानाध्यापक हरिश्चंद्र, पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरही के प्रधानाध्यापक अमित मणि त्रिपाठी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय टीकुर के प्रधानाध्यापक और प्राथमिक विद्यालय सुरही के साथ प्राथमिक विद्यालय ठड़वरिया का चार्ज देख रहे प्रधानाध्यापक श्रीराम का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

इन सभी पर यूनीफॉर्म वितरण में धांधली का आरोप लगा है। बीएसए ने बताया कि शिक्षण कार्यों व यूनीफॉर्म वितरण में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर आगे भी कार्रवाई होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed