फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One hospital sealed, the other was warned to be limited to Unani treatment

Siddharthnagar News: एक अस्पताल सील, दूसरे को यूनानी इलाज तक सीमित रहने की थी गई चेतावनी

Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
One hospital sealed, the other was warned to be limited to Unani treatment
सिद्धार्थनगर। तहसील क्षेत्र इटवा में जांच टीम के आने की खबर से पूरे कस्बे के अस्पतालों में अफरातफरी मच गई। अधिकांश नर्सिंग होम व प्राइवेट अस्पताल के संचालक मरीज होने के बावजूद बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


एसडीएम इटवा कर्मेंद्र की अगुवाई में सीएचसी इटवा के अधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी की टीम के जांच करने की भनक अधिकांश संचालकों को पहले ही लग गई और वे बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। जांच टीम को केवल कस्बे में शाहीन अस्पताल खुला मिला। जहां अस्पताल के संचालक ने यूनानी डिग्री होना बताया। उन्हें यूनानी इलाज के लिए दवाओं तक सीमित रहने की नसीहत देते हुए चेतावनी दी गई कि इन दवाओं के अतिरिक्त प्रयोग करते पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद बढऩी मार्ग पर कस्बे से आठ किलोमीटर दूर स्थित भेलौहा मोड़ पर पहुंचकर टीम ने लखनऊ पाॅली क्लिनिक की जांच की। अनियमितता पाये जाने पर उसे सील कर दिया गया। इस संबंध में सीएचसी इटवा के चिकित्साधीक्षक डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि यह जांच प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed