फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   One Corona Postive Found

एक कोरोना संक्रमित मिला, चार लोग हुए स्वास्थ्य

Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
One Corona Postive Found
एक कोरोना संक्रमित मिला, चार लोग स्वास्थ्य हुए
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों के लिए राहत भरी खबर है, जहां देश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या का कम होना अच्छा संकेत है। कोरोना संक्रमण से बचाव लोगों को बढ़ते हुए खतरे से उबार सकता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में एक संक्रमित पाया गया। संक्रमित व्यक्ति मिठवल ब्लॉक क्षेत्र के प्रतापनगर का निवासी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया। साथ ही उसके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों को सैंपल जांच के लिए भेजा दिया। बुधवार को चार लोग स्वस्थ होकर घर भी गए। जारी के आंकड़ों के मुताबिक जिले में अब तक 3,895 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 3,794 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और 51 लोगों का इलाज चल रहा है। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से 49 लोगों की जान जा चुकी है। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया एक संक्रमित मिला था। उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed