{"_id":"610821d08ebc3e844b76e20d","slug":"one-arrested-on-nepal-border-82-grams-of-heroin-recovered-siddharthnagar-news-gkp404172599","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार, 82 ग्राम हेरोइन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार, 82 ग्राम हेरोइन बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेपाल सीमा पर एक गिरफ्तार, 82 ग्राम हेरोइन बरामद
खुनुवां। एसएसबी 43वीं वाहिनी की चौकी खुनुवां और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह नेपाल सीमा पर स्थित भादमुस्तकहम गांव के पास एक संदिग्ध को पकड़ा। उसके कब्जे से 82 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ करने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
पुलिस चौकी खुनुवां के इंचार्ज सभाशंकर यादव और एसएसबी 43वीं वाहिनी कैंप बानगंगा के जवान सोमवार की सुबह भादमुस्तहकम गांव के पास गश्त पर थे। तभी नेपाल की सीमा की ओर जाता एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। टीम को संदेह होने पर उसे रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से हेरोइन बरामद हुई।
उसकी तौल कराई गई तो मात्रा 82 ग्राम हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम शमीम अहमद निवासी ग्राम मोहनजोत थाना मोहाना बताया। एसआई सभाशंकर यादव ने बताया कि टीम की ओर से हेरोइन को जब्त कर आरोपित पर मुकदमा दर्ज करके उसका चालान कर दिया गया।