फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one and half hour highway jam

सिद्धार्थनगर: मूर्ति तोड़ने के विरोध में डेढ़ घंटे हाईवे जाम, एसएसपी के आश्वासन पर हुए शांत

Fri, 28 Oct 2022 04:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 04:42 PM IST
सार

एएसपी ने हियुवा नेता अजय सिंह से बात कर उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण वहां से हटे और आवागमन शुरू हुआ। इस मौके पर एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
one and half hour highway jam
तुलसियापुर क्षेत्र के घोरही नदी के किनारे एनएच पर धरना देते ग्रामीण। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

 ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में मूर्ति विखंडन के मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार शाम हाईवे जाम कर दिया। पिकौरा के निकट घोरही नदी के किनारे ग्रामीणों ने एनएच को डेढ़ घंटे तक जाम रखा। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई।
विज्ञापन


ढेबरुआ थानाक्षेत्र के सिसवा उर्फ शिवभारी में बुधवार रात लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर विवाद हो गया। उसके बाद ग्रामीणों ने दूसरे पक्ष के छह से अधिक लोगों के खिलाफ मूर्ति विखंडन का आरोप लगाते हुए ढेबरुआ थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


तुलसियापुर क्षेत्र में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन पिकौरा गांव के निकट एनएच-730 से सटे घोरही नदी में किया जा रहा था। उसी दौरान सिसवा उर्फ शिवभारी के ग्रामीणों ने हियुवा के निवर्तमान जिला महामंत्री अजय सिंह व ग्रामप्रधान प्रतिनिधि अनूप सिंह के नेतृत्व में एनएच जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने ढेबरुआ पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर सीओ जयराम भी पहुंचे, लेकिन उनके भी समझाने पर ग्रामीण नहीं माने और गिरफ्तारी पर अड़े रहे। लोगों ने क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा को सूचना दी। विधायक विनय वर्मा ने एसपी से बात की। एसपी ने एएसपी को मौके पर भेजा।


एएसपी ने हियुवा नेता अजय सिंह से बात कर उन्हें आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। उसके बाद ग्रामीण वहां से हटे और आवागमन शुरू हुआ। इस मौके पर एएसपी सिद्धार्थ ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed