{"_id":"ae90eff7a887793156d329cb97743f7b","slug":"on-the-tenth-day-open-bar-the-market-is-buzzing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवें दिन खुली दुकानें, बाजार हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवें दिन खुली दुकानें, बाजार हुआ गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो/ सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 02 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार नौ दिनों तक बंदी के बाद शोहरतगढ़ कस्बा सोमवार को गुलजार हो गया। हियुवा और व्यापारी नेताओं की अपील के बाद कस्बे में दसवें दिन सोमवार को दुकानें खुल गईं। अपील पर दुकानदारों ने शटर भले ही खोल रखे हों, मगर दिल का दर्द अभी भी बरकरार है।
घटना में पुलिसिया कार्रवाई को लेकर व्यापारियों में नाराजगी नजर आई।
आसपास क्षेत्र के व्यापारी भी बाजारों में दुकान लगाने पहुंचे। व्यापारियों की सजी दुकानों पर सुबह दस बजे से ही ग्राहक वस्तुओं की खरीददारी करते देखे गए। एक सप्ताह बाद कस्बे की जनता भय से मुक्त हुई।
सोमवार को नगर पंचायत शोहरतगढ़ सहित नीबी दोहनी व गड़ाकुल गांव में छोटे-बड़े व्यापारियों ने सुबह सात बजे से ही दुकानें सजानी शुरु कर दी। बाजार में दुकानें खुले देख कस्बे की भयभीत जनता भी भयमुक्त होकर बाहर आकर सामानों को खरीदफ-रोख्त किया। नगर पंचायत शोहरतगढ़ के गोलघर व सोनारी मोहल्ला में साप्ताहिक बाजार करने के लिए आसपास क्षेत्र के व्यापारी भी पहुंचे।