फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On reprimanding, maternal and in-laws clashed and fought.

Siddharthnagar News: उलाहना देने पर मायका व ससुराल पक्ष भिड़ा, मारपीट

Tue, 14 Nov 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Nov 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
On reprimanding, maternal and in-laws clashed and fought.
लोटन। शादी के बाद बहन को ससुराल न ले जाने का उलाहना देने मायका पक्ष गया था। बातचीत धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। मायका व ससुराल पक्ष भिड़ गया। जमकर मारपीट हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को थाने लेेकर गई। जहां देर शाम तक दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के तिलौली गांव निवासी बेचन जायसवाल की बेटी लक्ष्मी की शादी लोटन कस्बा स्थित सुभाष जायसवाल के बेटे धीरज के साथ 6 फरवरी 2022 को हुई थी। बाद में किसी बात को लेकर लड़की अपने मायके रहने लगी। इस पर लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के पक्ष के ऊपर पारिवारिक न्यायालय में केस कर दिया। फिर बाद में छह अक्तूबर 2023 को आपसी समझौता हुआ। इसके बाद पति धीरज अपने पत्नी लक्ष्मी को लेकर आठ दिनों के लिए नेपाल घूमने गया। वहीं से फिर लक्ष्मी अपने मायके चली गई। समझौता के मुताबिक 8 नवंबर 23 को लड़की के विदाई का दिन रखा गया था। लेकिन समझौता होने के बाद लड़का लाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर मायके वालों में नाराजगी थी। लक्ष्मी के मायके वाले योजना के तहत गोलू जायसवाल, कन्हैया, बेचन, विजय चौधरी, विनय जायसवाल, रुपेंद्र चौधरी सहित तमाम लोग हथियारों के साथ लड़के धीरज के घर पर हमला कर मारपीट करने लगे। जिसमें दोनों पक्षों को चोटें आई है। मौके पर मारपीट कर रहे लोगों को पुलिस पकड़ कर थाने लेकर गई। समाचार लिखे जाने तक पूछताछ कर रही थी। इस संबंध में यशवंत सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed