फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old woman dies going to sell milk crushed by tractor trolley

Siddharthnagar News: दूध बेचने जा रही बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचला, मौत; परिजनों ने किया सड़क जाम

Sat, 02 Dec 2023 04:43 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Dec 2023 04:43 PM IST
सार

एसओ यशवंत सिंह का कहना है कि घटना के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मृतक के नाती विशाल के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।
 

विज्ञापन
Old woman dies going to sell milk crushed by tractor trolley
मौके पर जुटी भीड़ को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले में लोटन कोतवाली क्षेत्र के तरघौना मोड पर शनिवार को पैदल दूध बेचने जा रही महिला को बालू से लदी टै्रक्टर-ट्रॉली टक्कर मारकर कुचलते हुए निकल गई। इस हादसे में महिला की मौत हो गई। कार्रवाई की मांग के लिए परिजन अड़ गए और डेढ़ घंटे तक शव को घटना स्थल से नहीं उठाने दिया। पुलिस के समझाने और केस दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने दिया। जाम के कारण आवागमन में लोगों को परेशानी हुई।

विज्ञापन


क्षेत्र के तरघौना गांव निवासी कैलाशी (60) पत्नी चैतू ने पशुपालन किया गया है। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग 11 बजे वह दूध बेचने के लिए लोटन चौराहे पर गई थी। वहां दुकानदार को दूध देकर घर जा रही थी। अभी गांव के मोड पर पहुंची थी कि लोटन के तरफ आ रहे बालू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने महिला को टक्कर मार दिया, जिससे महिला ट्रैक्टर के नीचे आ गई और पहिया सिर पर चढ़ गया।
विज्ञापन


इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे से आ रहा मृतक का नाती विशाल चिल्लाने लगा। जबतक लोग समझ पाते तब तक ट्रैक्टर चालक मौका पाकर फरार हो गया। मृतक महिला के दो बेटे हैं, जिनका नाम रामबहाल व राम अचल हैं, दोनों की शादी हो गई है। दोनों के बच्चे भी बड़े हो गए हैं। जिसमें विशाल रामअचल का लड़का है जो अपने दादी के पीछे से आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

घटना की सूचना पाकर महिला के परिजन सड़क पर ही शव के पास रास्ते को जाम कर दिया। पुलिस को उठाने से मना कर दिया। डेढ़ घंटे तक रस्सा कसी व समझाने बुझाने के बाद शव को परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। तब जाकर पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

उधर मृतक महिला के नाती विशाल का कहना है कि उसकी दादी दूध बेचकर आ रही थी तो पीछे मैं भी साइकिल से आ रहा था। ग्राम पंचायत लोटन के बीरेंद्र यादव की ट्रैक्टर ट्रॉली मेरी दादी के ऊपर चढ़ गई। देखकर वह रोकने लगा, लेकिन टै्रक्टर-ट्रॉली लेकर जबरदस्ती चले गए।

इस संबंध में एसओ यशवंत सिंह का कहना है कि घटना के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मृतक के नाती विशाल के बयान के आधार पर ट्रैक्टर-ट्रॉली व चालक को ढूंढने में पुलिस लगी हुई है।

 

डेढ़ घंटे जाम से परेशान रहे लोग
लोटन तरघौना लिंक रोड है, इससे कई गांव के लोगों का आवागमन होता है। सुबह 11 बजे हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार भाग निकला। उसे पकड़कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर परिवार के लोग अड़ गए और कार्रवाई के बाद ही शव को उठाने की मांग करने लगे। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे दोपहर साढ़े 12 बजे से मार्ग बंद रहा है। इससे सैकड़ों की संख्या में राहगीर जाम में फंसकर परेशान हुए। जाम खुलने के बाद राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed