फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old man's dead body found hanging from a tree branch

Siddharthnagar News: पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका मिला वृद्ध का शव

Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Old man's dead body found hanging from a tree branch
गोल्हौरा। इटवा-बेलवा मार्ग स्थित बिशुनपुर मेहदानी गांव से दक्षिण सड़क की पटरी पर लगे आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका एक वृद्ध का शव मिला।
विज्ञापन


डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज निवासी खुद्दू (70) जो गौल्हौरा थाना क्षेत्र के सेहरी सिंघा गांव दो वर्ष से रहता था। रविवार शाम को वह निकला और फिर घर नहीं लौटा। सुबह गांव के बच्चों ने इटवा-बेलवा मार्ग पर स्थित बिशुनपुर मेहदानी गांव से दक्षिण सड़क के पटरी पर लगे आम के पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटकता हुआ शव देखा। इसके बाद मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना सेहरी सिंघा गांव की निवासी मृतक की बेटी प्रीति पहुंची और पहचान अपने पिता खुद्दुर निवासी मोतीगंज थाना डुमरियागंज के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गोल्हौरा अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

---

बोली मृतक की बेटी



मृतक की बेटी के प्रीती के अनुसार मेरे पिता खुद्दुर तीन चार वर्ष से उसके घर पर रह रहे थे। रविवार शाम खाना खाने के बाद घर के एक कमरे में सोने चले गए और हम अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। सुबह जब सोकर उठी तो वह बिस्तर पर नहीं थे। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने बताया कि सड़क के किनारे तुम्हारे पिता जी एक आम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटके हैं। मृतक के बेटी प्रीति के मुताबिक पिता जी खुद आत्महत्या कर लिए हैं।
विज्ञापन


बोला बेटा, कर देना अंतिम संस्कार

मृतक के दो बेटे हैं। एक बेटे का नाम राज और दूसरे का नाम सागर है। जो प्रदेश में कहीं मजदूरी करते हैं। स्थानीय पुलिस की जब मृतक के बेटे से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मेरे पिता के पास घर था वो भी बेचकर अपनी छोटी बेटी के साथ सेहरी सिंघा गांव रह रहा था। पिता की मौत पर दु:ख है। पर काफी दूरी है आ नहीं सकता हूं। अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed