फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   old man drowned after bathe buffalo in Rapti river at siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: राप्ती नदी में भैंस नहलाने गया वृद्ध नदी में डूबा, तलाश जारी

Mon, 05 Sep 2022 03:52 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 05 Sep 2022 03:52 PM IST
सार

किस्मत अली उर्फ नीबर (70) सात बजे गांव के अन्य लोगों के साथ अपने भैंस को लेकर गांव के दक्षिण स्थित राप्ती नदी के पास चराने गया था। भैंस चरने के दौरान नदी में उतर गई, जिसको नहलाने के लिए किस्मत अली उर्फ नीबर भी नदी में उतर गया। इसी बीच नदी के तेज बहाव के कारण वह नदी में बहते हुए डूबने लगा।

विज्ञापन
old man drowned after bathe buffalo in Rapti river at siddharthnagar
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर जिले के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव के दक्षिण से होकर बह रही राप्ती नदी में सोमवार को भैंस नहलाने गए 70 वर्षीय वृद्ध की नदी के तेज बहाव में डूब गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी किस्मत अली उर्फ नीबर (70) सोमवार को सुबह करीब सात बजे गांव के अन्य लोगों के साथ अपने भैंस को लेकर गांव के दक्षिण स्थित राप्ती नदी के पास चराने गया था। भैंस चरने के दौरान नदी में उतर गई, जिसको नहलाने के लिए किस्मत अली उर्फ नीबर भी नदी में उतर गया।
विज्ञापन


 इसी बीच नदी के तेज बहाव के कारण वह नदी में बहते हुए डूबने लगा। किस्मत अली उर्फ नीबर को डूबता देख भैंस चराने बाले अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी के करीब पंहुचे तब तक नीबर राप्ती के तेज बहाव मे डूब गया। लोगों ने इसकी सूचना घर वालों की दी। जिसे घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार लिखे जाने तक किस्मत अली का पता नहीं चल सका था। इस संबध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर पहुंचकर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed