{"_id":"59149f384f1c1b1d688516eb","slug":"old-man-dies-to-unknown-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 11 May 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। देर रात घर से बाहर निकली एक महिला की लाश सड़क किनारे लावारिस हालत में मिली। किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मारी थी। काफी देर तक शव सड़क पर पड़ा रहा। पुलिस की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने शव को कब्जे में लिया। गुरुवार की सुबह अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के डड़वा गांव निवासी उजाला देवी (65) अपने बेटी व दामाद के साथ डुमरियागंज थाना क्षेत्र के धनोहरी गांव में रहती थी। परिजनों के मुताबिक वह कुछ मंदबुद्धि की थी। बुधवार की रात करीब 9 बजे उजाला घर से निकलकर मन्नीजोत चौराहे से आगे किसान लघु उच्चतर माध्यमिक स्कूल के पास पहुंच गई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रुप से जख्मी वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई।
लाश सड़क पर लावारिस हालत में पड़ी देख वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए। शिनाख्त के बाद पुलिस और फिर घरवालों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे परिवार के लोग लाश उठाकर घर ले आए। इस संबंध में त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना की जानकारी है, मगर कोई तहरीर न मिलने से शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाया गया। परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।