{"_id":"64e7961d47a1d4be2a03dccf","slug":"officers-do-not-receive-phone-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3487-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ऊर्जा मंत्री से बोले विधायक, उनका फोन रिसीव नहीं करते हैं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ऊर्जा मंत्री से बोले विधायक, उनका फोन रिसीव नहीं करते हैं अधिकारी
Thu, 24 Aug 2023 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 24 Aug 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री डाॅ.एके शर्मा से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते विधयक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र में बिजली समस्या को लेकर ऊर्जा मंत्री डॉ. एके शर्मा से मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराया। विधायक ने मंत्री को बताया कि शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले विद्युत उपकेंद्रों पर तैनात कर्मचारियों की लापरवाही से बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है, जबकि अधिकारी भी लापरवाही बरत रहे हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में खराब पड़े बिजली के ट्रांसफाॅर्मरों को बदलने में भी अधिकारी हीलाहवाली कर रहे हैं। लोकल फाॅल्ट, जर्जर तारों के साथ ही जमीनों को छूते तारों को भी बिजली के पोल पर टाइट न करने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं, जिससे कई लोगों की मौत भी हो गई है।
विधायक ने ऊर्जामंत्री से मांग की कि उनके विधानसभा क्षेत्र को अघोषित बिजली कटौती से मुक्त किया जाए और उन्हें भी विद्युत शेड्यूल के बारे में अवगत कराया जाए। इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मंत्री ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।