{"_id":"6a63a3979ee954bf8504a18c","slug":"of-the-55-pregnant-women-examined-eight-were-found-to-be-at-high-risk-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161757-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 55 गर्भवतियों की जांच में आठ उच्च जोखिम वाली मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 55 गर्भवतियों की जांच में आठ उच्च जोखिम वाली मिलीं
Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा में शुक्रवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। महिला चिकित्सक डॉ. रेखा सिन्हा के नेतृत्व में 55 गर्भवतियों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया गया।
शिविर के दौरान आठ गर्भवतियों को उच्च जोखिम (हाई रिस्क) श्रेणी में चिह्नित किया गया। इनमें अधिकांश महिलाओं में खून की कमी पाई गई। डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च रक्तचाप, भ्रूण का असामान्य विकास और खून की कमी जैसी स्थितियां गर्भावस्था को जोखिमपूर्ण बना सकती हैं। ऐसे मामलों की समय रहते पहचान और उपचार से जच्चा-बच्चा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
शिविर में सभी गर्भवतियों की आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही आयरन, फोलिक एसिड, कैल्शियम और एल्बेंडाजोल सहित जरूरी दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और चिकित्सकीय सलाह का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
इस अवसर पर रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।