{"_id":"6a5e866e492fccf6400ec150","slug":"number-of-patients-with-fever-vomiting-and-diarrhea-rises-amid-changing-weather-siddharthnagar-news-c-206-1-mhg1001-181627-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बदलते मौसम में बुखार और उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े
विज्ञापन
उल्टी, दस्त और बुखार के 80 से 90 मरीज प्रतिदिन पहुंच रहे जिला अस्पताल
सोमवार को जिला अस्पताल में पहुंचे 1477 मरीज
महराजगंज। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखने लगा है। जिला अस्पताल में इन दिनों सर्दी, बुखार, उल्टी और दस्त से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1477 मरीजों ने उपचार कराया। अस्पताल में पूरे दिन मरीजों की भीड़ लगी रही।
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. दुर्गेश शुक्ला ने बताया कि बदलते मौसम के कारण वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों के मामले बढ़े हैं। एक सप्ताह पहले प्रतिदिन उल्टी, दस्त, सर्दी और बुखार के करीब 50 से 60 मरीज आते थे लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 80 से 90 मरीज हो गई है। उन्होंने मौसम के अनुसार खानपान और रहन-सहन में सावधानी बरतने की सलाह दी।
डॉ. दुर्गेश शुक्ला ने कहा कि दूषित भोजन और गंदा पानी पीने से पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में बाहर का खुला भोजन खाने से बचें, पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यदि लगातार बुखार, उल्टी या दस्त की समस्या हो तो स्वयं दवा लेने के बजाय चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि सोमवार को अस्पताल की ओपीडी में कुल 1477 मरीजों ने इलाज कराया। बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों को मरीजों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी का सामना न करना पड़े।