फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now you will not have to go out for hormone test

अब हार्मोन की जांच के लिए नहीं जाना होगा बाहर

Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Now you will not have to go out for hormone test
अब हार्मोन की जांच के लिए नहीं जाना होगा बाहर
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अब माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को हार्मोन जांच के लिए न तो रुपये खर्च करने होंगे और न ही बाहर जांच करानी पड़ेगी। रिपोर्ट के लिए तीन दिन इंतजार भी नहीं करना होगा। क्योंकि अस्पताल में जल्द ही यह सेवा शुरू होने वाली है। जांच के लिए मशीन आ चुकी है। लैब भी तैयार कर ली गई है। ऐसे में जांच सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। चिकित्सकों के मुताबिक इसमें सबसे अधिक लाभ महिलाओं को होगा, क्योंकि गर्भवती महिलाओं की थॉयराइड जांच अनिवार्य रूप से की जाती है। साथ ही हिमोग्लोबिन, किडनी, सुगर सहित कई जांचें होंगी।
देश के अति पिछड़े जनपद की श्रेणी में शामिल सिद्धार्थनगर विकास की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसमें स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर हो रहीं हैं। 27 लाख की आबादी के इलाज का बोझ उठाने वाले जिला अस्पताल में सुविधाओं का अभाव था। यहां पर कई प्रकार की जांच की सुविधा नहीं थी। इसमें हार्मोन से जुड़ी जांच अहम है। इसके लिए मरीजों को बाहर जाना पड़ता है। रुपये खर्च करने के साथ ही रिपोर्ट के लिए इंतजार करना पड़ता है। लेकिन माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज से जिला अस्पताल के संबद्ध होने के बाद सुविधाओं में इजाफा हो रहा है। अब जिला अस्पताल में हार्मोन से जुड़ी सभी जांचें होंगी। यह सेवा जल्द ही शुरू हो जाएगी। जांच लैब के बगल में कमरा अलॉट करके मशीन रख दी गई है। जल्द ही सैंपल और जांच भी शुरू हो जाएगी। इससे बड़ी सुविधा लोगों को मिलेगी।
विज्ञापन

गर्भवती की जांच अनिवार्य
हार्मोन जांच की सेवा शुरू होने से सबसे अधिक लाभ गर्भवती महिलाओं को होगी। महिला चिकित्सक डॉ. संगीता पांडेय के मुताबिक हर गर्भवती महिला की थॉयराइड जांच करायी जाती है। थॉयराइड जांच उनके लिए आवश्यक है। इससे बच्चे और महिला पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी मिलती है। समय से इलाज से स्थिति सामान्य हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड के सैंपल से होगी जांच
लैब से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि हार्मोन जांच हर इंसान के लिए महत्वपूर्ण होती है। इस जांच के लिए ब्लड का ही सैंपल लिया जाता है। जांच की प्रक्रिया सामान्य है, लेकिन रिपोर्ट में थोड़ा समय लगता है। एक सैंपल में सब जांचें हो जाएंगी।
एक बार में 50 से अधिक सैंपल की होगी जांच
जांच से जुड़े कर्मियों के मुताबिक अस्पताल में जो जांच मशीन आई है, उसमें एक बार में 50 से अधिक मरीजों के सैंपल की जांच हो सकेगी। साथ ही 12 से 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भी मिल जाएगी। जबकि, लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य शहरों में सैंपल जाने से जांच रिपोर्ट आने में तीन से पांच दिन का वक्ता लगता था।
बोले जिम्मेदार
हार्मोन की जांच से जुड़ी सेवा जल्द शुरू हो जाएगी। जांच के लिए मशीन आ चुकी है। उसे रखने के लिए कमरा भी अलाट कर दिया गया है। इस जांच के शुरू होने से लोगों को काफी लाभ मिलेगा।

- डॉ. सलिल कुमार श्रीवास्तव, प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर
ये जांच हो सकेंगी
लैब से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के मुताबिक मुख्य रूप से हार्मोन जांच करने वाली मशीन से किडनी, थायराइड, हिमोग्लोबिन, लीवर, सुगर, प्लेटलेट सहित तीस प्रकार से अधिक जांच होगी। यह सब जांच एक बार में ब्लड का सैंपल देने पर उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed