फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now the townspeople will get electricity supply from two lines.

Siddharthnagar News: अब शहरियों को दो लाइन से मिलेगी बिजली सप्लाई

Wed, 20 Dec 2023 10:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 20 Dec 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Now the townspeople will get electricity supply from two lines.
आनंद नगर सिद्धार्थनगर लाइन का ट्रांसमिशन हुआ चार्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। आनंदनगर लाइन बिजली के ट्रांसमिशन के बुधवार को चार्ज होने के साथ ही शहर सहित आधे जिले को दो लाइन से बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया। अब यहां के लोगों को बांसी लाइन के साथ ही आनंदनगर से भी बिजली सप्लाई मिलेगी। जिससे एक जगह से लाइन डिस्टर्ब होने पर दूसरे जगह से बिजली सप्लाई मिलने लगेगी।

शहर समेत उसका, जोगिया, लोटन, बर्डपुर व शोहरतगढ़ क्षेत्र में बस्ती-बांसी बिजली लाइन से अब तक सप्लाई मिलती रही है। इससे बस्ती अथवा बांसी के आसपास इस लाइन में फाल्ट होने पर शहर समेत आधे जिले की बिजली बाधित रहती थी। पिछले वर्ष इस लाइन में फाल्ट रहने के कारण तीन दिन तक बिजली सप्लाई बाधित रही। इस समस्या को देखते हुए बिजली निगम ने दूसरे रूट से भी बिजली सप्लाई की व्यवस्था करने के लिए रास्ता तलाश लिया है। हालांकि इस पर वर्ष 2011 से ही कार्य चल रहा था, लेकिन अब जाकर कार्य पूर्ण हुआ है। बिजली निगम के एसडीओ ट्रांसमिशन राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार को 220 पॉवर हाउस से 132 केवी हाउस नौगढ़ की बिजली चार्ज हो गई। इससे अब इस लाइन से भी बिजली सप्लाई मिलने का रास्ता सुगम हो गया है। जिसका लाभ शहरियों समेत अन्य क्षेत्र के उपभोक्ताओं को मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed