फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Now even minor operations stopped in Medical College, patients worried

Siddharthnagar News: मेडिकल कॉलेज में अब छोटे ऑपरेशन भी बंद, मरीज परेशान

Thu, 26 Dec 2024 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Now even minor operations stopped in Medical College, patients worried
माधव प्रसाद मेडिकल कॉलेज के नए ओ पी डी में बंद पड़ा ओटी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में अब माइनर ऑपरेशन भी बंद हो गया है। न्यू बिल्डिंग में 300 बेड के अस्पताल में ओटी शिफ्टिंग में देर के कारण ऐसा हुआ है। एनेस्थिशिया विशेषज्ञ के अभाव में करीब दो माह से मेजर ऑपरेशन बंद है।
मेडिकल कॉलेज की पुरानी बिल्डिंग में माड्यूलर ओटी थी, जिसे आठ दिसंबर को नई बिल्डिंग में शिफ्ट किया गया, लेकिन अब तक कार्य अधूरा है। फिलहाल ऑटो क्लेव मशीन लगाने का काम अधूरा है, जबकि योजना है कि माइनर ओटी पहले तैयार कर ली जाए ताकि माइनर ऑपरेशन शुरू हो सकें।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में फिलहाल गायनिक ऑपरेशन हो रहे हैं, जबकि जनरल सर्जरी, आर्थों, ईएनटी एवं डेंटल सर्जरी नहीं हो रही है। मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए दस डॉक्टरों सहित 21 लोगों की टीम है, जो ऑपरेशन नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण मरीजों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग से संबद्ध डॉ. सौरव चतुर्वेदी के हादसे में जख्मी होने के कारण एनेस्थिशिया विशेषज्ञ का अभाव है। इस ऑपरेशन बंद है, जबकि हर दिन 4 से 8 मेजर सर्जरी व 10 से 15 माइनर सर्जरी होती थी।
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed