{"_id":"60f45ee28ebc3e6d32022616","slug":"now-children-will-also-read-the-lesson-of-prevention-from-corona-infection-siddharthnagar-news-gkp402337070","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कोरोना संक्रमण से बचाव का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब कोरोना संक्रमण से बचाव का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब कोरोना संक्रमण से बचाव का पाठ भी पढ़ेंगे बच्चे
डुमरियागंज। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर बच्चों को जागरूक करने के लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। ऑनलाइन पढ़ाई के माध्यम से अब विद्यार्थियों को शिक्षक कोरोना वायरस से बचाव की भी जानकारी देंगे। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापक और प्रधानाचार्य को निर्देश जारी कर किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी गई है।
कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के अधिक प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इससे बचाव के लिए जिले में पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। शिक्षा विभाग भी इस दिशा में कदम उठाने जा रहा है। निर्णय लिया गया है कि बच्चों को मास्क पहनने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने, हाथ धुलने और दो गज की दूरी बनाए रखने के साथ ही कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करने की बात पढ़ाई जाएगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नरायन मौर्य ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई में यदि किसी छात्र को कोई समस्या है तो उसके लिए विषयवार शिक्षकों की टीम गठित है। प्रत्येक कालेज में ऑनलाइन शिक्षण करा रहे शिक्षकों की टीम की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी बनाए गए हैं, जो प्रतिदिन शिक्षकों से रिपोर्ट लेकर डीआईओएस को प्रस्तुत करते हैं।