{"_id":"646e48fd593150db1b0ee1e4","slug":"notice-to-principal-secretary-employment-service-and-technical-assistant-siddharthnagar-news-c-7-1-180145-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रधान, सचिव, रोजगार सेवक और तकनीकी सहायक को नोटिस
Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 May 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज। जांच में डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के वासाचक गांव में मनरेगा कार्यों में अनियमितता की पुष्टि के बाद डीसी मनरेगा ने प्रधान सहित चार लोगों को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा है। गांव के ही काजी अदनान अहमद ने सीडीओ को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग की थी। जिसकी जांच के बाद यह कार्रवाई हुई है।
वासाचक गांव में मनरेगा के दो कार्य पर मास्टर रोल 111 मजदूरों के नाम पर चल रहा है। जिसमें एक वासा नहर के पास पोखरे की खुदाई का कार्य तथा गड्ढे के पास से देईपार सरहद तक कृषि बंधा चक मार्ग का काम चल रहा है। अदनान ने आरोप लगाया कि मौके पर कोई भी कार्य नहीं हो रहा है और श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति के लिए सुबह एवं शाम फर्जी फोटो खींचकर कागजों में कार्यपूर्ति की जा रही है। पोखरा खुदाई का जो कार्य चल रहा है उस पर बाहर से ट्रैक्टर ट्राली से चारों तरफ मिट्टी भीटा पर गिराया जा रहा है। जबकि पोखरा पहले से ही खुदा हुआ है और वहां पर पानी भी भरा हुआ है। सीडीओ के निर्देश पर डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय ने मंगलवार को वासाचक गांव पहुंचकर मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर कार्य बंद पाया गया तो पूछताछ में पता चला कि गांव में शादी के कारण कार्य बंद है। तालाब पर कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं मिली। डीसी मनरेगा रविशंकर पांडेय ने बताया कि मनरेगा कार्यों में अनियमितता के मामले में चार लोगों को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण मिलने पर उसका परीक्षण कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।