{"_id":"5d8114118ebc3e0157421b91","slug":"notice-siddharthnagar-news-gkp3219899160","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम समेत सात बीडीओ को कारण बताओ नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम समेत सात बीडीओ को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम बांसी समेत सात बीडीओ को नोटिस
शादी अनुदान योजना अंतर्गत कर्तव्य शिथिलता का मामला
डीएम ने सभी को नोटिस भेजकर अविलंब मांगा स्पष्टीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। शादी अनुदान योजना अंतर्गत अपात्र पाए जाने के बावजूद पात्रता के लिए अग्रसारित किए जाने के मामले में जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। इस प्रकरण में उपजिलाधिकारी बांसी समेत सात खंड विकास अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
जिलाधिकारी दीपक मीणा की ओर से उपजिलाधिकारी बांसी समेत खंड विकास अधिकारी बढ़नी, भनवापुर, इटवा, खेसरहा, खुनियांव, नौगढ़ व उसका बाजार को भेजे गए कारण बताओ नोटिस में लिखा है कि अल्पसंख्यक कलयाण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना अंतर्गत लॉगिन से ऑनलाइन अग्रसारित किए गए आवेदन के पुर्नजांच कराने पर वे अपात्र पाए गए आवेदक अपात्रता श्रेणी में होने के बावजूद अग्रसारित किए जाने पर कारण बताओ नोटिस निर्गत करते हुए तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण उपलबध कराने के लिए निर्देशित किया गया था, पर अब तक अप्राप्त हैं। इस पत्र के प्राप्त होने के 2 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण उपलबध कराएं, अन्यथा दोषी कर्मचारी का उत्तरदायित्व निर्धारण करते हुए रिपोर्ट से अवगत कराएं।