{"_id":"5d7fbd7e8ebc3e015a2225cb","slug":"notice-siddharthnagar-news-gkp321848929","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विस अध्यक्ष को डांक बंगला खाली कराने का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विस अध्यक्ष को डांक बंगला खाली कराने का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के ध्यानार्थ---
पूर्व विस अध्यक्ष को डाक बंगला खाली कराने का नोटिस
जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुमोदन पर अपर मुख्य अधिकारी ने उठाया कदम
एक सप्ताह की दी गई है मोहलत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को इटवा स्थित डाक बंगले को खाली कराने का नोटिस जिला पंचायत की ओर से भेजा गया है। नोटिस मिलने के बाद ही माता प्रसाद पांडेय सोमवार की शाम बगले को खाली कराने में जुटे हुए थे। नोटिस मिलने के बाद इटवा में राजनीतिक परिदृश्य बड़ी तेजी से बदलने शुरू हो गए हैं। माता प्रसाद पांडेय ने बताया कि राजनीतिक दबाव में डाक बंगले को खाली कराया गया है।
जिला पंचायत सिद्धार्थनगर के गठन के पूर्व पैतृक जिला पंचायत बस्ती से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को डाक बंगला आवंटित हुआ था। बताया जा रहा है कि बंगला 99 साल की लीज पर था। इस बीच भाजपा सरकार बनी तो वहां से इटवा के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी चुने गए, जो मौजूदा समय में बेसिक शिक्षा मंत्री के रूप में सरकार में अपना दायित्व निभा रहे हैं। इसके बाद से ही इटवा में राजनीतिक परिदृश्य बड़ी तेजी से बदलने शुरू हो गए। इसका असर यह हुआ है कि सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास के अनुमोदन पर माता प्रसाद पांडेय को अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र ने नोटिस भेजा। नोटिस मिलने के बाद ही माता प्रसाद पांडेय ने डाक बंगले को खाली करना शुरू कर दिया है। अपर मुख्य अधिकारी हरिओम नारायण चंद्र ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के अनुमोदन पर पूर्व विस अध्यक्ष को नोटिस भेजा गया है।
सपा के थिंक टैंक माने जाते हैं माता प्रसाद पांडेय
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय सपा के थिंक टैंक माने जाते हैं। उनके इशारे पर ही सपा सरकार में गरीब दास को जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी मिली थी। लेकिन राजनीति ने ऐसी करवट ली कि आज वही जिला पंचायत अध्यक्ष उनसे डाक बंगले को खाली कराने के लिए नोटिस भेजा है। इस नोटिस के बाद से ही सपाइयों में काफी नाराजगी है। इसे लेकर सपा आंदोलन की तैयारी में जुट गए हैं।