फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   not start bhatte withought deposit royalti

बिना रायल्टी जमा कराए ईंट भट्ठों का न हो संचालन: डीएम

Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
not start bhatte withought deposit royalti
फोटो-73, 74
विज्ञापन

ईंट-भट्ठों का बगैर रायल्टी जमा कराए न हो संचालन : डीएम
कलेक्ट्रेट सभागार में प्राकृतिक आपदा व राजस्व कार्यों की हुई समीक्षा बैठक
सभी पेट्रोल पंपों पर बनाया जाए महिला व पुरुष शौचालय
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को प्राकृतिक आपदा व राजस्व कार्यों को लेकर अलग-अलग बैठक हुई। डीएम दीपक मीणा ने कहा कि बिना रायल्टी जमा कराए ईंट-भट्ठों का संचालन नहीं होना चाहिए। उन्होंने निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कर-करेत्तर की समीक्षा के दौरान सभी विभागों के संबंधित अधिकारियों को शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। डीएम ने समस्त एसडीएम व तहसीलदार को निर्देश दिया कि तहसीलों की मासिक रिपोर्ट तैयार करते समय अपने अधीनस्थ पर न छोड़ें, रिपोर्ट खुद देखकर तैयार कराएं।
विज्ञापन

इसके अलावा वाहन कर, भू-राजस्व, विद्युत, आबकारी, स्टांप बिक्री, मंडी समिति आदि की समीक्षा की गई। इसके पूर्व ईंट-भट्ठा मालिकों, पेट्रोल पंप, एनजीओ के साथ बैठक कर डीएम ने कहा कि जनपद में बाढ़ के समय बाढ़ में फंसे लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने में सहायता करें। उन्होंने पेट्रोल पंप मालिकों से कहा कि बिना हेलमेट के पेट्रोल न दे। साथ ही शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर महिला/पुरुष शौचालय की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करें। इस दौरान एडीएम सीताराम गुप्ता, एसडीएम नौगढ़ देवेश कुमार गुप्ता, बांसी प्रबुद्ध सिंह, इटवा त्रिभुवन, डुमरियागंज राजेन्द्र प्रसाद, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह, आपदा लिपिक उमाकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed