फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   No farmer should be deprived of farmer registration

Siddharthnagar News: फार्मर रजिस्ट्रेशन से कोई भी कृषक न रहे वंचित

Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
No farmer should be deprived of farmer registration
डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र मे पीएम किसान सम्मान योजना का लाभार्थी किसानों को लाभ पहुंचाने को लेकर शासन के निर्देश पर किसानों के किए जा रहे ई-केवाईसी और फार्मर रजिस्ट्रेशन को लेकर शुक्रवार को तहसील के अधिकारियों ने एक दर्जन ग्राहक सेवा केंद्रों पर पहुंचकर सीएससी संचालकों को फार्मर रजिस्ट्री के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के अमौना तिवारी, शाहपुर, धोबहा और गिरधरपुर में स्थित सीएससी केंद्रों का एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने निरीक्षण कर फार्मर रजिस्ट्रेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसी क्रम में तहसीलदार रविकुमार यादव ने तेनुई, भुईगहवा, लुगरेडीहा तथा विशुनपुर हरि में तथा नायब तहसीलदार महबूब आलम ने मन्नीजोत, हिजुरा, भडरिया, जूडीकुईया, बेव मुस्तहकम तथा सिसई आदि स्थानों पर विभिन्न जन सेवा केंद्रों का निरीक्षण किया गया तथा संचालकों को ज्यादा से ज्यादा फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए कहा गया। उपस्थित किसानों को भी स्वयं के माध्यम से या सीएससी के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री करने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed